Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से आईपीएल 2019 से अपना नाम वापस ले सकते हैं गौतम गंभीर, वजह जान बढ़ जायेगी इस दिग्गज की इज्जत

आईपीएल 2018 से दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बाहर हो गई है. दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने इस आईपीएल के लिए सीजन की शुरूआत में गौतम गंभीर को टीम का कप्तान बनाया था.

लेकिन जब उनकी कप्तानी में टीम को शुरूआती 6 मुकाबलों में से 5 मुकाबलों में हार मिली, तो गौतम गंभीर ने खुद बीच आईपीएल में टीम की कप्तानी छोड़ दी और उनकी जगह फिर श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया था.

कप्तानी से हटने के बाद नहीं खेला था प्लेइंग इलेवन में एक भी मैच 

जब आईपीएल के 6 मैचों बाद गौतम गंभीर ने टीम की कप्तानी छोड़ी, तो उन्हें उसके बाद एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया.

गौतम गंभीर की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम मैनेजमेंट ने युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर अपना भरोसा जताया. गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स के अंतिम 8 मैचों में डगआउट पर ही बैठना पड़ा था.

शुरूआत में रिपोर्ट आई थी, कि प्लेइंग इलेवन से हटने का फैसला खुद गंभीर का ही था. हालाँकि, इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर को प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया गया था.

नहीं लिए थे आईपीएल 2018 खेलने के पैसे 

Gambhir, Shami not to play for Delhi in next IPL

आपकों बता दे, कि आईपीएल 2018 की नीलामी में दिल्ली की टीम ने गौतम गंभीर को 2.80 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था, लेकिन वह आईपीएल के 6 मैचों में मात्र 85 रन ही बना पाये थे. अपने खराब प्रदर्शन की वजह से उन्होंने आईपीएल 2018 की नीलामी के  पैसे भी नहीं लिए थे.

आईपीएल 2019 से हटने का ले सकता है फैसला 

आईपीएल 2019 की नीलामी से गौतम गंभीर अपना नाम भी वापस ले सकते है. उनकी फॉर्म व फिटनेस अब कुछ खास नहीं रही है, इसलिए वह आईपीएल 2019 में ना खेलने का फैसला भी कर सकते है.

उन्हें पैसों का भी कोई लोभ नहीं है, इसलिए आईपीएल 2019 खेलना उनके लिए बहुत जरुरी नहीं है. वह अब अपना भविष्य कमेंट्री में बना रहे हैं और अभी हाल में वह भारत-ऑस्ट्रेलिया की टी-20 सीरीज में कमेंट्री भी करते हुए नजर आये थे, इसलिए वह अब आईपीएल 2019 में बतौर कॉमेंटेटर भी नजर आ सकते है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इस वजह से आईपीएल 2019 से अपना नाम वापस ले सकते हैं गौतम गंभीर, वजह जान बढ़ जायेगी इस दिग्गज की इज्जत appeared first on SportzWiki Hindi.