आईपीएल की नीलामी में अब काफी कम समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है और नीलामी में खरीदने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है। सभी टीमों के पास गेंदबाजों की कमी है और वह नीलामी में बेहतर गेंदबाज को अपने साथ जोड़ना चाहेगे। आज हम आपको ऐसे ही 8 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स- मोहित शर्मा

चेन्नई की टीम पिछले आईपीएल की विजेता है लेकिन शार्दुल ठाकुर के अलावा उनके पास कोई बेहतर भारतीय गेंदबाज नहीं है। ऐसे में टीम मोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। मोहित पहले भी चेन्नई टीम का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल 2014 में पर्पल कैप भी जीता था।
सनराइजर्स हैदराबाद- मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2016 की विजेता हैदराबाद की टीम हमेशा बेहतर गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। इस बार नीलामी में अगर वह मिचेल स्टार्क को खरीदते हैं तो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। स्टार्क के पास अच्छी गति है और वह इससे बल्लेबाजों को परेशां कर सकते हैं।
मुंबई इंडियंस- जयदेव उनादकट

आईपीएल 2013, 2015 और 2017 की विजेता मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाजी नहीं है। इसी वजह से टीम को कई मैच में हार मिली थी। जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया है और उन्होंने आईपीएल 2017 में शानदार गेंदबाजी भी की थी। इसी वजह से मुम्बई उन्हें अपने साथ जोड़ने चाहेगी।
किंग्स इलेवन गेंदबाज- ओशैन थोमस

वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने अपनी गति से भारतीय टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों को परेशान किया। किंग्स ने मोहित शर्मा को रिलीज किया है और ऐसे में ओशैन थोमस टीम के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- खेरी पैरी

वेस्टइंडीज के इस युवा स्पिन गेंदबाज को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी। पेरी के पास टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन कैरिबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 7 से कम की इकॉनमी से रन दिए हैं।
कोलकाता नाईट राइडर्स- अक्षर पटेल

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अक्षर पटेल को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। ईडन गार्डन की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है और शाकिब अल हसन के जाने के पास उनके पास कुलदीप यादव के अलावा कोई बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज नहीं है। ऐसे में वह अक्षर पटेल को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे।
राजस्थान रॉयल्स- मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी को उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिलीज कर दिया है। राजस्थान की टीम के पास अब कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज नहीं है। शमी के पास काफी अनुभव है और वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। राजस्थान की टीम को पिछले आईपीएल में कमजोर गेंदबाजी की वजह से ही हार मिली थी।
दिल्ली डेयरडेविल्स- क्रिस वोक्स

दिल्ली की टीम ने नीलामी से पहले विजय शंकर और डेन क्रिश्चियन जैसे ऑलराउंडर को रिलीज कर दिया है। ऐसे में वह इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे।
वोक्स पिछले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे जहाँ उन्हें काफी कम मैच खेलने का मौका मिला था। उससे पहले केकेआर के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: आईपीएल की हर फ्रेंचाइजी कल नीलामी में इन एक-एक गेंदबाजों को अपने टीम में करना चाहेगी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.