Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान को एशिया कप 2020 की मेजबानी मिलने के बाद बीसीसीआई ने कहा सिर्फ इस शर्त पर भारत लेगा टूर्नामेंट में हिस्सा

पाकिस्तान में श्रीलंका के खिलाड़ियों पर जब से हमला हुआ है. वहां क्रिकेट खेलना बंद हो गया है. कोई भी टीम वहां खेलने नहीं जाती है. पीसीबी हर मुमकिन कोशिश में लगा है कि वह दोबारा अपने देश में क्रिकेट शुरू कर सके. खबरों के मुताबिक साल 2020 का एशिया कप पाकिस्तान में होगा. पिछले एक दशक में ये पहला मौका है जब एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा. हालांकि मैच के वेन्यू को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

भारत ने गुरुवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में पाकिस्तान से वेन्यू बदलने को कहा है

खबरों के मुताबिक भारत ने गुरुवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में पाकिस्तान से वेन्यू बदलने को कहा है. भारत ने एशिया कप की मेजबानी से यह करहकर पल्ला झाड़ लिया था कि वह पाकिस्तान की मेजबानी नहीं कर सकते.

पाकिस्तान सभी देशों को इस बात को लेकर विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा है कि वह उनका देश पूरी तरह सुरक्षित है हालांकि भारत ऐसा नहीं मानता.

भारत- पाकिस्तान के रिश्ते नहीं सुधरे तो एशिया कप एक बार फिर से यूएई में ही होगा

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एशिया कप की मेजबानी तो मिल गई है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये मैच पाकिस्तान में ही होंगे. हो सकता है कि इस टर्नामेंट का आयोजन यूएई में हो.

पिछले कुछ साल से पाकिस्तान के सारे घरेलू इंटरनैशनल मैच यूएई में हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक अगर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर नहीं होते हैं तो फिर एशिया कप एक बार फिर से यूएई में ही होगा.

साल 2020 में एशिया कप का फॉर्मेट टी-20 का होगा

इससे पहले लाहौर में हुई एसीसी की बैठक में बीसीसीआई ने अपना प्रतिनिधित्व नहीं भेजा था. इसी साल सितंबर में एशिया कप आयोजन यूएई में हुआ था. पिछली बार एशिया कप कराने का अधिकार भारत को मिला था, लेकिन पाकिस्तान के यहां न आने चलते बीसीसीई ने टूर्नामेंट यूएई में करवाया था. साल 2020 में एशिया कप का फॉर्मेट टी-20 का होगा. दरअसल ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले वर्ल्ड टी-20 से ठीक एक महीना पहले होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post पाकिस्तान को एशिया कप 2020 की मेजबानी मिलने के बाद बीसीसीआई ने कहा सिर्फ इस शर्त पर भारत लेगा टूर्नामेंट में हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.