Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: मज़ांसी टी-20 लीग के प्ले ऑफ में पहुंची पार्ल रॉक्स, ब्रावो ने पोडियम पर किया डांस, वीडियो वायरल

दक्षिण अफ्रीका की घरेलू मज़ांसी सुपर लीग के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली टीमों का फैसला हो गया है। पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर रहने वाली केप टाउन ब्लिज़ की टीम सीधे फाइनल में पहुँच गयी है। वहीं दूसरी टीम का फैसला जोजी स्टार्स और पार्ल रॉक्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर से होगा। फाइनल मुकाबला 16 दिसम्बर को खेला जायेगा।

पार्ल रॉक्स ने जीता अंतिम मैच

टूर्नामेंट के लीग मुकाबले के अंतिम दिन पहले मैच में पार्ल्स रॉक्स और नेल्सन मंडेला बे जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को जीतने वाली टीम प्ले ऑफ में पहुँचती और हारने वाले को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ता।

फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली पार्ल्स की टीम ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर प्ले ऑफ में अपनी जगह बना ली। अब 14 दिसम्बर को उनकी टीम एलिमिनेटर मुकाबले में जोजी स्टार से भिड़ेगी।

129 रन ही बना पाई नेल्सन मंडेला बे जायंट्स

करो या मरो के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बे जायंट्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 129 रन ही बना पाई। उनकी टीम का कोई भी बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। सबसे ज्यादा 37 रन बनाने वाले रूडी सेकंड ने अपनी पारी में एक भी बाउंड्री नहीं लगाया।

पार्ल्स रॉक्स के लिए गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 130 रनों के लक्ष्य को पार्ल्स की टीम ने आसानी से 16 ओवर के पहले ही हासिल कर पली ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

पोडियम पर नाचे ब्रावो

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व ऑलराउंडर और पार्ल्स रॉक्स के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले ड्वेन ब्रावो ने जीत की खुशी पोडियम पर डांस करके मनाया। वहां उनके साथ टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मंगालिसो मोशहले ने भी डांस किया।

ब्रावो क्रिकेटर के साथ ही गायक और सिंगर भी हैं। उनके गाने चैंपियन की धूम पूरी दुनिया में है। जब भी उन्हें डांस करने का मौका मिलता है तो वह पीछे नहीं रहते। मैच में विकेट लेने या कैच लपकने के बाद भी वह डांस करते हैं।

देखें वीडियो:

The post वीडियो: मज़ांसी टी-20 लीग के प्ले ऑफ में पहुंची पार्ल रॉक्स, ब्रावो ने पोडियम पर किया डांस, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.