ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस लीन टी-20 सीरीज के बाद अब टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं हैं. लिन अपनी तेज पारी खेलने की वजह से टेस्ट टीम में नजर नहीं आते हैं. ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले बिग बैश लीग में यह खिलाड़ी ब्रिसबेन हीट के तरफ से खेलता है.
क्रिस लिन को बनाया गया कप्तान

इस सलामी बल्लेबाज को अब उनकी टीम ब्रिसबेन हीट का कप्तान बना दिया गया है. बता दें, इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी क्रिस लिन ही है. उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम की जगह ये कार्यभार संभाला है. लीन 2015-16 में भी आठ मैचों में टीम के कप्तान थे. उस सीरीज में वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे.
आईपीएल में बन सकते हैं कप्तान !
This years edition of the @BBL is almost upon us. Cannot wait! Big crowds, high expectations! Age is no barrier, mind and body are willing! We write our own scripts! See you soon my bash brother @lynny50 @HeatBBL pic.twitter.com/LLLgSBhZMm
— Brendon McCullum (@Bazmccullum) December 3, 2018
आईपीएल में यह खिलाड़ी कोलकाता नाईट राइडर्स के तरफ से खेलता है. इस साल टीम ने इस खिलाड़ी को रिटेन भी किया है.जिस तरह कोलकाता कि टीम पिछले आईपीएल फाइनल तक नहीं पहुँच पाई,ये बदलाव हो सकता है.
लीन आईपीएल में भी लम्बे लम्बे छक्के मारते हैं,और कोलकाता की जीत में अपना अहम योगदान देते हैं. पॉवर प्ले में ये खिलाड़ी बड़ी तेजी से रन बनाते है.
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में खलील अहमद को जड़ दिए थे एक ओवर में 21 रन

अभी कुछ दिन पहले टी-20 सीरीज के दौरान उन्होंने खलील अहमद को अपने निशाने पर ले लिया था. लिन ने खलील के एक ओवर में 3 छक्के जड़ते हुए कुल 21 रन ठोक डाले थे.
लिन ने खलील के एक ओवर में एक 108 मीटर का छक्का भी लगाया था. यह खिलाड़ी टी-20 में सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक है. वो विश्व के लगभग हर टी-20 लीग में खेलते हैं. ऑस्ट्रेलिया इस समय अपने बल्लेबाजी में लगातार परेशानी से गुजर रहा है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बड़ी खबर: टी-20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन को ऑस्ट्रेलिया ने किया नजरअंदाज तो इस टीम ने बनाया अपना कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.