बिग बैश लीग के आठवें सीजन का बुखार इस समय ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है. इसके साथ कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं का प्रदर्शन जारी है. इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉज टूर्नामेंट में अब तक जिस तरह का खेल हो रहा है उसे देखकर बड़े रोमांचित दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने टी -20 के सबसे महानतम खिलाड़ी का नाम बताया है.
बिग बैश लीग में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देख काफी खुश हैं ब्रैड हॉज

रविवार को, स्ट्राइकर्स ने घर पर मेलबर्न रेनेगेड्स का सामना किया, डैनियल क्रिस्चियन और मोहम्मद नबी ने अपनी टीम के लिए एक रिकॉर्ड साझेदारी की और रेनेगेड्स के लिए जीत में अपना योगदान दिया.
अब ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज खिलाड़ी लेग स्पिनर राशिद खान से बहुत ज्यादा प्रभावित लग रहा है, जो वर्तमान में डिफेंडिंग चैंपियन के लिए खेल रहे हैं. और उन्हें मौजूदा पीढ़ी का सबसे महान टी 20 खिलाड़ी कहा जाता है.
मौजूदा पीढ़ी के महानतम टी 20 खिलाड़ी बताया राशीद खान को

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली जो रूट को नहीं बल्कि राशिद खान को महातम टी-20 खिलाड़ी बताया है.राशिद खान को कुछ दिनों पहले द गब्बा में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था. अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने राशिद खान को टी-20 का सबसे महानतम खिलाड़ी बताया है. उन्होंने ट्वीट कर के अपनी ये बात कही.
यहाँ देखें ट्वीट
Any team@with @rashidkhan_19 playing is a top two team. Greatest t20 player of the current generation
— Brad Hodge (@bradhodge007) December 23, 2018
इस बात से चल रहे हैं निराश
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉज ने बयान दिया कि अपने पहले और आखिरी बॉक्सिंग डे टेस्ट में अच्छा ना खेल पाने का उनके करियर का सबसे निराशाजनक था. हॉज ने साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला था. जहां वो पूरी तरह से असफल रहे थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ब्रैड हॉज ने विराट कोहली को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को बताया टी-20 में मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर appeared first on SportzWiki Hindi.