न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ टी -20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. इस दौरान बीसीसीआई ने कई बड़े नामों को एक बार फिर से टीम से बाहर रखा है. वहीं दूसरी तरफ कई युवा खिलाड़ी को टीम में मौका दिया है. इसके बाद भी कुछ खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल नही किया गया है, तो आइये जानते है कि किन पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता था.
शुबमन गिल

पंजाब के इस बल्लेबाज़ की तुलना इस समय विराट कोहली से की जा रही है. गिल ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. गिल भी निरंतता के साथ रन बना रहे है.
वहीं वही खुद गिल की प्रतिभा से युवराज सिंह भी प्रभावित है. हाल मे ही रणजी में उन्होंने दोहरा शतक लगाया है. ऐसे में उन्हें न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता था.
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार की सबसे ख़ास बात ये है कि वो किसी भी जगह बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. ऐसे में जब टीम इंडिया के फिनिशर की तलाश कर रही है तो उसमे सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट बैठ सकते हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने उनके खेल को बेहद करीब से देखा है.
ऐसे में सूर्यकुमार को भी टीम में मौका मिलाना चाहिए था. उन्होंने आईपीएल में खुद को एक फिनिशर और एक बल्लेबाज़ के रूप में साबित किया है.
शाहबाज़ नदीम

अश्विन के लिमिटेड ओवर क्रिकेट से बाहर होने के बाद टीम इंडिया लगातार ऑफ स्पिनर की तलाश कर रही है. नदीम इस कमी को आसानी से पूरा कर सकते है.
रणजी में उन्होंने सबको अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया है. इसके अलावा पिछले रणजी के तीन सत्रों में उन्होंने 40 से ज्यादा विकेट हासिल किये हैं. ऐसे में उनको मौका मिलना चाहिए था.
श्रेयस अय्यर

श्रेयस का प्रदर्शन रणजी में हाल में बेहद शानदार रहा है. इसके अलावा उनके खेल में लगातार सुधार आ रहा है. ऐसे में जब टीम इंडिया एक नंबर चार के बल्लेबाज़ की तलाश कर रही तो टीम में श्रेयस अय्यर को होना चाहिए था. अगर उनके प्रदर्शन की बात करें तो हाल में ही उन्होंने शतक लगाया था. ऐसे में वो इस समय फॉर्म में भी है.
अक्षर पटेल

बीसीसीआई ने हाल में ही जडेजा की कंधे की चोट को लेकर बयान जारी किया है. ऐसे में साफ़ है कि जडेजा इस समय फिटनेस से खासे परेशान चल रहे है.
ऐसे में टीम इंडिया उनके विकल्प के रूप में अक्षर पटेल को टीम में शामिल कर सकती थी. अक्षर और जडेजा बिल्कुल एक ही तरह से गेंदबाज़ी करना पसंद करते है. इसके अलावा दोनों ही निचले क्रम में जरूरी हिटिंग कर सकते है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टी-20 टीम चुनने में बीसीसीआई से हुई गलती, इन पांच खिलाड़ियों को मिलना चाहिए था टीम में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.