Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश ने स्टीव स्मिथ पर टी20 टूर्नामेंट में लगा प्रतिबंध हटाया

ढाका
बांग्लादेशी क्रिकेट अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ अब पांच जनवरी से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियंस के लिये खेल सकते हैं। उन्होंने टीम के साथ करार कर लिया है और जनवरी के बीच में बीपीएल के दूसरे सत्र में टीम से जुड़ेंगे । वह पाकिस्तान के शोएब मलिक की जगह खेल रहे हैं। बीसीबी प्रवक्ता जलाल युनूस ने कहा कि हम पहले उन्हें अनुमति नहीं दे सके क्योंकि दूसरी फे्रंचाइजी ने आपत्ति जताई थी । हमें आज चार फे्रंचाइजी ने ईमेल भेजकर कहा कि उन्होंने आपत्ति वापिस ले ली है ।