Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 के लिये लुईस की विंडीज टीम में वापसी

सिलहट (बांग्लादेश)
सलामी बल्लेबाज इविन लुईस को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये शनिवार को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। लुईस ने अक्टूबर में सीमित ओवरों का अनुबंध लेने से इन्कार कर दिया था। वह निजी कारणों से भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला में भी नहीं खेलने का फैसला किया था। तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स और शेल्डन कोटरेल की भी टीम में वापसी हुई है जबकि आलराउंडर कीरेन पोलार्ड और ओबेद मैकाय चोटिल होने के कारण बाहर हो गये हैं। पहला टी20 मैच सोमवार को सिलहट में खेला जाएगा। अगले दो मैच 20 और 22 दिसंबर को ढाका में खेले जाएंगे। 

वेस्टइंडीज की टी20 इस प्रकार है: कार्लोस ब्रैथवेट (कैप्टन), डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमायर, फैबियन एलेन, केसरिक विलियम्स, कीमो पॉल, खारी पियरे, इविन लुईस, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन, शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड, शेल्डन कॉटरेल, ओशैन थॉमस।