आईपीएल 2019 के लिए नीलामी हो चुकी है. अब सभी को मार्च में होने वाले क्रिकेट के इस सबसे बड़े लीग का इंतजार होगा. 2008 से चले आ रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आज आपको बताते हैं इस आईपीएल में एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसने 20 मैन ऑफ़ द मैच अवार्ड जीते हैं ऐसा करने वाला वो आईपीएल इतिहास का एकमात्र खिलाड़ी है.
युसूफ पठान ने 16 बार मैन ऑफ द मैच जीते हैं

यूसुफ़ पठान इस मैन ऑफ़ द मैच लिस्ट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं, आपको बता दें कि युसूफ पठान भारतीय टीम के काफी धाकड़ बल्लेबाज है, भले ही यह खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर हो लेकिन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करता है. यह बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.यूसुफ पठान ने आईपीएल में कुल 16 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है.
रोहित शर्मा ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं

भारतीय टीम के वनडे और टी-20 में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान भी है. आईपीएल में भी इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर चलता है. इस खिलाड़ी ने अब तक 16 बार मैन ऑफ़ द मैच के अवार्ड जीते है.
दूसरे स्थान पर हैं एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ी एबी डिविलियर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं,इन्होंने आईपीएल में कुल 18 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है. गौरतलब है कि, एबी डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन यह आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे.
क्रिस गेल जिन्होंने 20 मैन ऑफ़ द मैच अवार्ड जीता है

इस लिस्ट में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, गौरतलब है कि वह क्रिकेट जगत के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जो आईपीएल में 20 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है. इनके रिकॉर्ड की बराबरी इस आईपीएल एबी डिविलियर्स कर सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ये है विश्व क्रिकेट का एकमात्र बल्लेबाज, जिसने आईपीएल के इतिहास में जीते है 20 ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.