लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नागालैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी बिहार की टीम. अब तक खेले गए मैचों में बिहार तीन मैच जीतकर अपने पूल में 21 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है. बिहार को अबतक एक मैच उत्तराखंड से हार मिली है, जबकि पुड्डुचेरी के खिलाफ मैच रद्द हो गया था. यह बिहार का छठा मैच है. बिहार के आशुतोष अमन 39 विकेट लेकर देश में चौथे स्थान पर है.
दोनों टीमों ने बिहार और नागालैंड ने सुबह में क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ बिहार, मोइनुल हक़ स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस किया. मैच रेफरी नितिन गोयल और अम्पायर सुब्रत दास तथा साई दर्शन ने मैदान का निरिक्षण किया और मैच की सभी तैयारियों को सही पाया. इस मैच में राजेश कुमार सिंह को एंटी करप्सन अधिकारी बनाया गया है. इस मैच में बिहार को नागालैंड से बल्लेबाजी में कप्तान जोनाथन, सेडेज़हेलिए, पवन केबी और अकबर काजी पर नज़र रखनी होगी, जबकि गेंदबाजी में पवन सुयाल और अकबर काजी से बचना होगा.
बिहार की बल्लेबाजी रजनीश, मंगल महरूर, इंदजीत और उतकर्ष भास्कर के सहारे होगी, रहमतुल्लाह को अपना विस्फोटक अंदाज फिर से दिखाना होगा, जबकि गेंदबाजी में आशुतोष अमन के सहारे ही बिहार की नैया पार लगेगी, समर कादरी के अपने अनुभव का भी लाभ बिहार को मिल सकता है. समर ने रणजी में अब तक को 16 विकेट ही लिए है. बिहार के किसी भी तेज गेंदबाज का रणजी में अबतक 10 विकेट नहीं हो पाया है.
कूच बिहार टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा
आपको बता दें कि स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में 24 दिसंबर से होने वाली कूच बिहार ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ बिहार की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गए है. टीम में संदीप राउत (विकेटकीपर बल्लेबाज) को जोड़ा गया है.
टीम इस प्रकार है :
बिहार की टीम इस प्रकार है: अपूर्वा आनंद (कप्तान), आकाश राज, पीयूष सिंह, हर्ष राज, बलजीत बिहारी, अर्णव किशोर, शिवम कुमार, मुन्ना कुमार, करण राज, सूरज कश्यप, अमोद कुमार यादव, प्रकाश बाबू, रणधीर दुबे, मलय राज, हर्ष राज पुरु, संदीप राउत
मैनेजर : संजय कुमार, कोच – अशोक कुमार, फिजियो : डा. हेमेंदू और ट्रेनर विशाल कुमार है. इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.
The post नागालैंड के खिलाफ रणजी मैच मोइनुल हक़ स्टेडियम में खेलेगी बिहार, 21 अंकों के साथ चौथे स्थान पर appeared first on Live Cities.