ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा के 123 रनों की बदौलत भारत ने 250 रन बनाये लेकिन शानदार गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया टीम को 235 रनों पर ही रोक दिया। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज जिम्मेदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम बड़ी बढ़त की तरफ अग्रसर है।
अम्पायर ने पुजारा को दिया आउट

भारत की दूसरी पारी के 24वें ओवर में नाथन लायन की गेंद की गेंद पर अम्पायर नाइजल लॉन्ग ने चेतेश्वर पुजारा को आउट दे दिया। लायन की गेंद को रोकने गये पुजारा के बल्ले के बाहरी किनारे के पास से गेंद विकेटकीपर के पास गयी थी।
गेंदबाज ने लम्बी अपील नहीं कि लेकिन कप्तान टिम पेन की अपील के बाद अम्पायर ने पुजारा को आउट करार दे दिया। हालाँकि, पुजारा अम्पायर लॉन्ग के इस फैसले से खुश नहीं दिखे और डिसीजन रिव्यू सिस्टम की मदद मांगी।
डीआरएस ने बचाया

डीआरएस की अपील के बाद दिखाए गये रीप्ले में साफ हो रहा था कि गेंद पर चेतेश्वर पुजारा के बल्ले कका बाहरी किनारा नहीं लगा था। इसके बाद अम्पायर लॉन्ग को अपना फैसला बदलकर पुजारा ने नॉट आउट देना पड़ा।
पुजारा के इस रिव्यू से बचने के अगले ही ओवर में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का विकेट खो दिया। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे राहुल आज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी टीम

भारतीय टीम एडिलेड टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी। आज मैच का तीसरा ही दिन है और भारतीय टीम ने 115 रनों से ज्यादा की बढत हासिल कर ली है। अभी टीम के 8 विकेट भी बचे हुए हैं।
बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया टीम को अंतिम पारी में बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी। पिच पर गेंदबाजों के लिए अच्छी मदद है और स्पिनर की गेंद टर्न भी हो रही है। ऐसे में मैच की चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होने वाला है।
देखें वीडियो:
The Aussies thought they had the big wicket of Pujara, but it wasn't to be! #AUSvIND@SpecsaversAU #SpecsaversCricket pic.twitter.com/Z5rSIB4NjW
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: 23.5 ओवर में अंपायर ने दिया चेतेश्वर पुजारा को आउट फिर विराट की वजह से बदलना पड़ा फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.