Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के मैदान से आई बुरी खबर, 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का क्रिकेट के मैदान पर निधन

क्रिकेट के खेल में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है. कई बार खिलाड़ियों को चोट लगती है, जिसकी वजह से उनकी मौत तक हो जाती है. क्रिकेट में ऐसा किस्सा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के साथ हुआ था. अब इसी तरह का एक मामला महाराष्ट्र से सामने आ रहा है. जहाँ एक खिलाड़ी की मैच के दौरान ही मौत हो गई.

मैच के दौरान छाती में हुआ दर्द और हो गई मौत 

बता दें, महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने के दौरान एक 24 वर्षीय क्रिक्रेटर को छाती में दर्द हुआ, जिसके बाद उपनगरीय भांदूप में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई. अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान वैभव केसरकर के रूप में हुई है.

डॉक्टर के अनुसार मैच के दौरान हुआ था दर्द 

घटना 23 दिसंबर की है. खिलाड़ी की देख रेख करने वाले डाक्टर, सत्येन भवसार ने कहा कि उसे (केसरकर) क्रिकेट खेलने के दौरान छाती में दर्द हुआ और उसे हमारे अस्पताल में लाया गया. बाद में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई. शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

हैदराबाद में भी हुई थी ऐसी ही घटना 

आपको बता दें कि हैदराबाद में इसी साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था. यहां एक लोकल मैच में एक खिलाड़ी की मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. जिसमें 23 वर्षीय लॉयड एंथॉनी बॉलिंग कर रहे थे. जैसे ही वो बॉल फेंकने के लिए बढ़े तभी अचानक गिर गए. उनको हार्ट अटैक आया था. अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. बता दें, एंथॉनी ने होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया था और वो दुबई में नौकरी के लिए जाने वाले थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्रिकेट के मैदान से आई बुरी खबर, 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का क्रिकेट के मैदान पर निधन appeared first on SportzWiki Hindi.