Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचंद्रन अश्विन ने बताया 250 पर आल आउट होने के बाद क्या था ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजो के लिए कोहली का विराट प्लान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पहली पारी में 250 पर सिमटने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दिन का खेल समाप्त होने 191 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। भारत के रविचन्द्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए वहीं ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिला।

ख्वाजा और मार्श के खिलाफ बनाया था

आज के दिन के बाद भारतीय टीम टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खेल के बारे में चर्चा की। अश्विन ने आज ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें शॉन मार्श, उस्मान ख्वाजा और मार्कस हैरिस को आउट किया।

मैच के बाद अश्विन ने कहा, कि

“मैच में आने से पहले हमने मार्श और ख्वाजा को आउट करने के लिए प्लान बनाया था। मार्श, ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। हमने उनके खिलाफ प्लान बनाया था और यह सफल रहा।”

विकेट में मदद थी

रविचंद्रन अश्विन के एशिया से बाहर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। वह तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हैं और इस बार पहले ही मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। पिच पर मदद मिलने के बारे में उन्होंने कहा

“एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के अन्य मैदानों की तुलना में स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद होती है। आज भी पिच में गेंद फंस कर आ रही थी। हरी पिच देखकर मुझे मदद की उम्मीद नहीं थी लेकिन पिच उम्मीद से ज्यादा धीमी थी और इसने हैरान कर दिया।”

ज्यादा खुश नहीं हुआ

आज के दिन के खेल में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद भी उन्होंने अश्विन अपने प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिच में ड्रिफ्ट की बात की

“मैं आज बाकि दिन की तरह खुश नहीं हूँ। पिच में टर्न नहीं थी लेकिन उसमें ड्रिफ्ट था। इसमें मुझे मदद मिली और शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा का विकेट मुझे मिला।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रविचंद्रन अश्विन ने बताया 250 पर आल आउट होने के बाद क्या था ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजो के लिए कोहली का विराट प्लान appeared first on SportzWiki Hindi.