इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां दोनों ही टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट मैचों के बाद मुकबला बड़ा ही रोचक नजर आया है। जब ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर टेस्ट मैचों की बात करते हैं तो तेज गेंदबाजों के फायदे की बाते ही ज्यादा देखने और सुनने को मिलती है।
रविचन्द्रन अश्विन और नाथन लियोन है प्रमुख स्पिन गेंदबाज
लेकिन आज हम आपको भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के मौजूदा सबसे शानदार स्पिन गेंदबाजों से रूबरू करवाते हैं। मौजूदा भारतीय टीम में जहां रविचन्द्रन अश्विन स्पिन गेंदबाजी की बागडोर संभालते हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ये काम नाथन लियोन के हाथों में है।

अपनी-अपनी टीमों के नजरिये से नाथन लियोन और रविचन्द्रन अश्विन दोनों ही बहुत ही महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं और दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार हैं।
कौन पहुंचेगा 400 टेस्ट विकेट पर सबसे पहले, लियोन या अश्विन…
भारत के आर अश्विन का कद तो मौजूदा समय में क्रिकेट जगत में सबसे प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में है, तो वहीं नाथन लियोन का कद भी कम नहीं मान सकते हैं, क्योंकि वो भी अपनी टीम के लिए बड़ा ही उपयोगी योगदान दे रहे हैं।

लेकिन आज हम इन दोनों ही गेंदबाजों की तुलना पर बात कर रहे हैं। दोनों ही स्पिन गेंदबाज अपने टेस्ट करियर के 400 विकेट की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं तो आज नजर डालते हैं कौन पहुंचेगा सबसे पहले इस मील के पत्थर तक…
आर अश्विन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत आर अश्विन के अलावा और कोई नहीं है। आर अश्विन अपने उपयोगी प्रदर्शन को जारी रखते हुए अब तक भारत के लिए 65 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 342 विकेट झटके हैं।

आर अश्विन अपने 400 विकेट के कीर्तिमान से अब भी 58 विकेट दूर हैं। जो आने वाले समय में जल्द ही पूरा करते नजर आ सकते हैं लेकिन सवाल ये है कि लियोन से पहले 400 विकेट पर पहुंचेगे या नहीं….
नाथन लियोन
ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के सबसे प्रमुख स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन हैं। नाथन लियोन अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 82 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने अपने नाम 334 विकेट कर लिए हैं। नाथन लियोन अब अपने 400 विकेट से 64 विकेट दूर हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि वो आर अश्विन से पहले इस मुकाम पर पहुंचते हैं या आर अश्विन ही पहले बाजी मारते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन के बीच चल रही है ये रोचक जंग, कौन लेगा सबसे पहले 400 विकेट? appeared first on SportzWiki Hindi.