Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 44-19 से हराया

विशाखापत्तनम
  सिद्धार्थ देसाई के 12 रेड अंक के दम पर यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के एकतरफा मुकाबले में मंगलवार को यहां दबंग दिल्ली को 44-19 से मात दी। सिद्घार्थ के अलावा रेडर रोहित बलियान ने भी टीम के लिए आठ अंक जुटाए। दिल्ली के लिए पांच रेड अंक बनाने वाले शाबीर बापू टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे।       

यू मुंबा की टीम मध्यांतर तक 19-11 से आगे थी लेकिन मध्यांतर के बाद टीम ने और आक्रामक खेल के दम पर 44-19 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।  प्ले ऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी यू मुंबा ने इस जीत के साथ जोन ए की तालिका में 82 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। दिल्ली की टीम 60 अंक के साथ इसी जोन में तीसरे स्थान पर है।