Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 कारण क्यों भारतीय टीम मेलबर्न में होने वाला तीसरा टेस्ट जीत सकती है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिलाफ भारतीय टीम 26 दिसम्बर से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टीमें अभी तक सीरीज के दो मैचों में से 1-1 जीतकर बराबरी पर हैं। चार मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच को मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया।

अब मेलबर्न में होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला हैं। भारत भले ही दूसरा मैच हार गया हो, लेकिन तीसरे में जीत दर्ज कर सीरीज में महत्वपूर्ण बढ़त बनाने का मद्दा रखता है।

आईये आपको 4 ऐसे कारण बताते हैं क्यों भारत टेस्ट मैच जीत सकता है:

4. रविचन्द्रन अश्विन की वापसी

भारत ने पहले टेस्ट मैच अपने नाम किया था। उस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की थी। एशिया से बाहर जरुर उनकी गेंदबाजी पर सवाल खड़े होते हैं, लेकिन पहले मैच में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 बल्लेबाजों को आउट किया था।

दूसरे मैच में वह चोट की वजह से नहीं खेले और भारत को करारी हार मिली। तीसरे मैच में वह वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम में काफी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनके टीम में लौटने से भारत को काफी फायदा होगा।

3. मिडिल ऑर्डर की फॉर्म

भारत के लिए इस सीरीज में जरुर सलामी बल्लेबाज नहीं चले हैं, लेकिन मध्यक्रम ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

दूसरे मैच में भी कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। भले ही भारत को हार मिली लेकिन अगर मेलबर्न में तीनों बल्लेबाज एक साथ प्रदर्शन करते हैं तो भारत मैच जीत सकता है।

2. सलामी बल्लेबाजों में बदलाव

पहले दोनों टेस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पहले मैच की दूसरी पारी में उन्होंने जरुर अर्द्धशतकीय साझेदारी बनाई, लेकिन दूसरे मैच में फ्लॉप रहे।

अब युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल टीम से जुड़ गये हैं। मयंक ने लगातार घरेलू मैच और इंडिया ए के लिए रन बनाये हैं। उन्हें अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह रन बनाने का माद्दा रखते हैं।

1. तेज गेंदबाजी

भारत की तेज गेंदबाजी अभी दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जा रही है। इन्हीं गेंदबाजों की वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को उनके घर में कड़ी टक्कर दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोनों टेस्ट में भी उनकी गेंदबाजी शानदार रही।

मेलबर्न में भी अगर तेज्ज गेंदबाज इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो कोई भी भारत से जीत नहीं छीन सकता। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशान शर्मा की तिकरी ने लगातार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 4 कारण क्यों भारतीय टीम मेलबर्न में होने वाला तीसरा टेस्ट जीत सकती है appeared first on SportzWiki Hindi.