Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 मौके जब लाज शर्म छोड़ क्रिकेट के मैदान पर ही भीड़ गये ये भारतीय क्रिकेटर

भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने विपक्षी खिलाड़ियों से तो कई बार मैदान पर भीड़ जाते है, लेकिन भारतीय टीम के क्रिकेटर कई बार आपस में भी एक-दूसरे से भिड़े है.

आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में चार घटनाओं के बारे में बताएंगे, जब भारतीय टीम के ही खिलाड़ी आपस में मैदान पर ही भीड़ गये थे.

एस श्रीसंत और हरभजन सिंह

एस श्रीसंत और हरभजन सिंह भी आईपीएल 2008 जे दौरान आपस में भीड़ गये थे. हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को आईपीएल 2008 के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था. जिसके बाद हरभजन सिंह को उस साल आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा था. एस श्रीसंत और हरभजन सिंह की यह लड़ाई ने भी भारतीय क्रिकेट को शर्मशार किया था.

सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा

सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा के बीच साल 2013 में वेस्टइंडीज में खेली गई सीरीज में काफी तीखी बहस हो गई थी. रविन्द्र जडेजा की एक गेंद पर सुरेश रैना ने सुनील नारायण का कैच छोड़ दिया था, लेकिन इस कैच के छुटते ही रविन्द्र जडेजा आग बबूला हो गये थे और सुरेश रैना से बीच मैदान पर ही जमकर बहसबाजी करने लगे थे. रैना और जडेजा के बीच की यह लड़ाई ने भी भारतीय क्रिकेट को शर्मशार किया था.

अम्बाती रायडू और हरभजन सिंह

अम्बाती रायडू और हरभजन सिंह भी बीच मैदान पर आईपीएल 2016 के दौरान भीड़ गये थे. दोनों ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे और हरभजन सिंह की एक गेंद पर अम्बाती रायडू से मिस फील्डिंग हो गई थी. जिसके बाद हरभजन सिंह और अम्बाती रायडू में जमकर बहस हो गई थी. दोनों भारतीय खिलाड़ियों की बीच हुई इस लड़ाई ने भी भारतीय क्रिकेट की छवी को काफी नुकसान पहुंचाया था.

विराट कोहली और गौतम गंभीर

विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई को अगर भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाइयों के बारे में कहा जाए, तो यह कहना गलत नहीं होगा.

दोनों आईपीएल 2013 के दौरान केकेआर और आरसीबी के एक मैच के दौरान आपस में भीड़ गये थे. भारतीय क्रिकेट इतिहास का यह पल बहुत ही ज्यादा शर्मनाक था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 4 मौके जब लाज शर्म छोड़ क्रिकेट के मैदान पर ही भीड़ गये ये भारतीय क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.