Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय शंकर और श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी से न्यूज़ीलैंड में 4 विकेट से जीता भारत, चमके सिद्धार्थ कौल

न्यूजीलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड ए को 4 विकेट से हराकर भारत ए ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308/6 का स्कोर बनाया, लेकिन भारत ए ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.  भारत की ओर से विजय शंकर ने 80 गेंदों में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर ये मैच जीत लिया.

भारत ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया

भारत ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबजों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 300 के पार पहुंचाया. हैमिश रदरफोर्ड ने 66 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली और पहले विकेट के लिए जॉर्ज वर्कर (35) के साथ 83 रन जोड़े. कप्तान कोरी एंडरसन फ्लॉप रहे और सिर्फ 6 रन बना सके. विल यंग ने 32 रनों का योगदान दिया.

जेम्स नीशम ने 48 गेंदों में 79 जड़ दिएं 

जेम्स नीशम ने 48 गेंदों में 79 रनों की धुआंधार पारी खेली. उन्होंने टिम साइफर्ट (53 गेंद 59) के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रनों की तेज़ साझेदारी निभाई और अंत में डग ब्रेसवेल (10*) के साथ 42 रनों की साझेदारी निभाकर न्यूजीलैंड ए को 308 तक पहुंचाया.बड़े लक्ष्य के जवाब में शुभमन गिल (37) और मयंक अग्रवाल (24) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (54 गेंद 54) ने कप्तान मनीष पांडे (36 गेंद 42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े.

विजय शंकर ने ईशान किशन के साथ मिलकर भारत को दिलाई जीत 

26वें ओवर तक भारतीय टीम के चार विकेट गिर चुके थे और उसके बाद विजय शंकर ने एक छोर संभाला और ईशान किशन (43 गेंद 47) के साथ पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम को जीत की राह पर डाला.न्यूजीलैंड ए की तरफ से हैमिश बेनेट और लोकी फर्ग्युसन ने 2-2 और डग ब्रेसवेल एवं जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिया.

 स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड ए: 308/6 (जेम्स नीशम 79*, हैमिश रदरफोर्ड 70, सिद्धार्थ कॉल 2/74)

भारत ए: 311/6 (विजय शंकर 87*, श्रेयस अय्यर 54)

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विजय शंकर और श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी से न्यूज़ीलैंड में 4 विकेट से जीता भारत, चमके सिद्धार्थ कौल appeared first on SportzWiki Hindi.