भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम को सीरीज जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
भले ही भारतीय टीम को सीरीज जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा हो, लेकिन भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के यह पांच खिलाड़ी भारत के लिए खतरा बन सकते है.
एरोन फिंच

भले ही एरोन फिंच को टेस्ट क्रिकेट का इतना अनुभव ना हो, लेकिन उनकी क्षमता से हर कोई अच्छी तरह से वाखिफ है. एरोन फिंच टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करना चाहते है, इसलिए उनके पास इस टेस्ट सीरीज में खुद को साबित करने का एक अच्छा मौका है.
एरोन फिंच अपने को साबित करने का यह मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहेंगे, इसलिए वह इस सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाजो के लिए परेशानी का सबब बन सकते है.
मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क वर्तमान समय में विश्व के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजो में से एक माने जाते है. मिचेल स्टार्क किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते है.
उन्होंने पूर्व में भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अपनी तेज गति की गेंदों से परेशानी पहुंचाई है. अब एक बार फिर इस सीरीज में मिचेल स्टार्क भारत के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते है.
पैट कमिंग्स

पैट कमिंग्स ऐसे खिलाड़ी है जो गेंद व बल्ले दोनों से भारत की टीम को परेशान कर सकते है. उनके पास गति है और अपनी तेज रफ़्तार की गेंदो से वह भारतीय बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान ले सकते है. वहीं निचले क्रम में आकर वह अपनी बल्लेबाजी से भी भारतीय गेंदबाजो के लिए परेशानी का सबब बन सकते है.
मिचेल मार्श

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया टीम के एक ऐसे खिलाड़ी है, जो गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों से प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है. वह मध्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी करेंगे. वहीं अपनी गेंदबाजी से भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों का टेस्ट लेंगे, इसलिए टीम इंडिया को मिचेल मार्श से सावधान रहने की काफी जरुरत है.
नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के बल्लेबाजों को अपनी घुमती हुई गेंदों से साल 2014-15 की सीरीज में काफी परेशान किया था. इसके बाद जब साल 2017 में वह भारत आये थे. तब भी भारतीय बल्लेबाजों को उन्होंने काफी परेशान किया था, इसलिए नाथन लियोन इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा रहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो टेस्ट सीरीज में बन सकते है टीम इंडिया के लिए खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.