लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के चौथे मुकाबले में बिहार टीम के बल्लेबाज इंद्रजीत कुमार ने इतिहास रच दिया है. अपने दूसरे मैच में इंद्रजीत कुमार ने दोहरा शतक लगा कर टीम को मजबूत शुरुआत दी है. 31 वर्षीय इंद्रजीत कुमार ने यह उपलब्धि अपने नाम की है. अपने दूसरे मैच में इंद्रजीत ने 226 गेंद खेलकर शानदार 222 रन की पारी खेली. इस पारी में 30 चौके और 3 छक्के लगाए.
आपको बता दें कि इंद्रजीत पटना के रहने वाले हैं. इंद्रजीत को पिछले महीने पुदुचेरी के खिलाफ बिहार टीम में शामिल किया गया था. लेकिन बारिश के के कारण यह मैच रद्द हो गया था. जिसके बाद इंद्रजीत को रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने को मिला जहां उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था.
रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के चौथे मुकाबले का आज दूसरा दिन है. बिहार चार विकेट के नुकसान पर पांच सौ का आंकड़ा पार कर लिया है.गुरुवार को बिहार ने टॉस जीतकर फिल्डिंग की थी. जिसमें अरुणाचल को 84 रनों पर ही ढेर कर दिया था. राजधानी के मोइन उल हक स्टेडियम में बिहार और अरुणाचल प्रदेश की टीम आमने-सामने है.
42 साल बाद मिली थी जीत
The post इंद्रजीत ने जीता दिल, रणजी मैच में ठोका दोहरा शतक, बिहार 500 के पार appeared first on Live Cities.