Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडिलेड टेस्ट: चौथे दिन के खेल के समय में किया गया बदलाव, सुबह 5:30 नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा मैच

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। आज मैच के तीसरे दिन एक बार फिर भारतीय टीम का दबदबा रहा। गेंदबाजों ने पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बढ़त नहीं लेने दी और उसके बाद बल्लेबाजों ने मुश्किल पिच पर समझदारी दिखाते हुए टीम को बड़ी बढ़त की तरफ अग्रसर कर दिया है।

बारिश की वजह से देर शुरू हुआ मैच

एडिलेड में आज दिन के खेल शुरू होने के पहले से बारिश हो रही थी। इसी वजह से दिन का खेल भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे की जगह 45 मिनट की देरी से 6:15 में शुरू हुआ।

इसके बाद पुरे दिन कई बार बारिश ने खेल में खलल डाला। इसी वजह से आज पुरे दिन करीब 72 ओवर का ही खेल हो पाया। यानि दिन में करीब 16 ओवर खेल नहीं हो पाया क्योंकि 2 ओवर पारी बदलाव की वजह से कम हो जाते हैं।

कल जल्दी शुरू होगा मैच

टेस्ट मैच के एक दिन में 90 ओवर फेंकने होते हैं। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होता है लेकिन आज के बचे हुए ओवर को पूरा करने के लिए चौथे दिन की शुरुआत जल्द हो जाएगी।

एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन के खेल की शुरुआत भारतीय समय अनुसार सुबह 5 बजे ही हो जाएगी। इससे आज के दिन नहीं फेंके जा सकते ओवर को फेंका जायेगा। जरूरत पड़ने पर कल दिन में खेल समाप्ति के समय को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

भारत मजबूत स्थिति में

पहली पारी में सिर्फ 250 के स्कोर पर सिमटने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली पारी में सिर्फ 235 रनों पर पवेलियन भेज दिया। पहली पारी के आधार पर 15 रनों की बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की।

दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के आउट होने के बाद पुजारा और कोहली ने पारी को संभाला। भारतीय टीम कप्तान कोहली का विकेट खो चुकी है लेकिन टीम चेतेश्वर पुजारा पिच पर टिके हैं और टीम की कुल बढ़त 166 रनों की हो चुकी है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एडिलेड टेस्ट: चौथे दिन के खेल के समय में किया गया बदलाव, सुबह 5:30 नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.