Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली सहित यह 6 खिलाड़ी विश्व कप 2019 की तैयारियों के चलते छोड़ सकते है आईपीएल-12

आईपीएल 2019 मार्च के महीने से शुरू होने की पूरी संभवना बनी हुई है. आईपीएल 2019 मई के मध्य में खत्म होगा और इसके 10-12 दिनों  बाद ही विश्व कप 2019 शुरू हो जायेगा.

अपने विश्व कप 2019 की तैयरियों के चलते 6 खिलाड़ी आईपीएल 2019 छोड़ सकते हैं. वह आईपीएल 2019 में खेलकर अपनी फिटनेस के साथ किसी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे.

फाफ डू प्लेसी (चेन्नई सुपर किंग्स)

फाफ डू प्लेसी साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान है, इसलिए उनके कंधो पर साउथ अफ्रीका टीम को पहली बार विश्व कप जीताने की जिम्मेदारी है. वह खुद भी और साउथ अफ्रीका बोर्ड भी विश्व कप के लिए उनकी महत्वता को अच्छे से जानता है, इसलिए डू प्लेसी आईपीएल 2019 में खेलकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे.

जोस बटलर (राजस्थान रॉयल)

जोस बटलर ने आईपीएल 2018 में पांच लगातार अर्धशतक लगाये थे और राजस्थान रॉयल को प्लेऑफ़ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल की टीम को बिना जोस बटलर के ही खेलना पड़ सकता है.

दरअसल, बटलर इंग्लैंड टीम की रीढ़ की हड्डी है, इसलिए विश्व कप 2019 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जोस बटलर को आईपीएल 2019 में भेजकर कोई रिस्क नहीं लाना चाहेगी.

क्रिस लिन (कोलकता नाईट राइडर्स)

क्रिस लिन विश्व क्रिकेट के ऐसे खिलाड़ी है जो काफी चोटिल होते हैं. ऐसे में विश्व कप 2019 जैसे अहम टूर्नामेंट से पहले वह आईपीएल 2019 खेलकर चोटिल होना बिल्कुल नहीं चाहेंगे और इसी वजह से क्रिस लिन आईपीएल 2019 में ना खेलने का फैसला ले सकते है.

एंड्रयू टाई (किंग्स इलेवन पंजाब)

एंड्रयू टाई को ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता विश्व कप 2019 में एक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के रूप में देख रहा है, ऐसे में एंड्रयू टाई को तरोताजा रखने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें आईपीएल 2019 ना खेलने को भी कह सकता है.

जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)

जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय में वनडे क्रिकेट के नंबर-1 गेंदबाज है. बीसीसीआई कभी नहीं चाहेगा, कि उनका नंबर-1 गेंदबाज विश्व कप 2019 से पहले आईपीएल की थकान को महसूस करे, इसलिए आईपीएल 2019 में बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को आराम करने के लिए भी कह सकती है.

विराट कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले काफी समय से विश्व कप 2019 को जीतने का सपना देख रहे है. विराट कोहली अपने इस सपने को पूरा करने के लिए आईपीएल 2019 ना खेलने की कुर्बानी भी दे सकते है.

विराट का असली लक्ष्य आईपीएल का खिताब जीतना नहीं, बल्कि विश्व कप 2019 है. वह भारतीय टीम के सबसे अहम बल्लेबाज है, इसलिए विश्व कप 2019 से पहले वह आईपीएल में खेलकर वह अपनी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कोहली सहित यह 6 खिलाड़ी विश्व कप 2019 की तैयारियों के चलते छोड़ सकते है आईपीएल-12 appeared first on SportzWiki Hindi.