Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी में आग उगलते नजर आये इरफ़ान पठान मात्र 76 गेंदों में खेली आतिशी पारी

देश में इन दिनों घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की धूम मची हुई हैं. हर एक राज्य की टीम मैच दर मैच अपने दमदार प्रदर्शन से लगातार खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का एक अहम केंद्र बनी हुई हैं.

रणजी ट्रॉफी में कल गुरूवार, 6 दिसम्बर से राउंड 5 के मुकाबले शुरु हो गया. जहाँ राउंड 5 के इलीट ग्रुप सी में एक मुकाबला जम्मू एंड कश्मीर और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच शुरू हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मैच गाँधी मेमोरियल साइंस कॉलेज ग्राउंड, जम्मू में खेला जा रहा हैं.

पहले दिन जमकर बोला इरफ़ान पठान का बल्ला 

मैच का पहला दिन हर मायने से मेजबान जम्मू एंड कश्मीर की टीम के नाम रहा. मैच का आगाज उत्तर प्रदेश की टीम के टॉस जीतने के साथ और टीम ने जम्मू एंड कश्मीर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. जम्मू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने के मौके को बुनाया और बोर्ड पर ऑल आउट होने से पहले 290 रन लगा दिए.

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन दिग्गज ऑल राउंडर इरफ़ान पठान 91 के बल्ले से निकले, वही टीम के कप्तान परवेज रसूल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाये. उत्तर प्रदेश के लिए सौरभ कुमार सर्वाधिक 6 विकेट लेने में कामयाब हुए. दिन का खेल खत्म होने तक उत्तर प्रदेश की टीम का स्कोर 31/3 का रहा.

इरफ़ान पठान ने लौटा मेला 

जम्मू एंड कश्मीर की बल्लेबाजी की पूरी शान इरफ़ान पठान रहे. इरफ़ान पठान ने मात्र 76 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी 91 रनों की पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान इरफ़ान ने कुल 10 चौके और पांच लम्बे लम्बे छक्के भी लगाये.

इरफ़ान पठान भले ही अपने जोरदार शतक से चुक गये हो, लेकिन आउट होने से पहले मैदान पर पठान ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया. इरफ़ान पठान ने एक ही ओवर में 26 रन बना डाले. इरफ़ान ने एक ओवर के अन्दर लगातार चार छक्के लगाये और पूरे ओवर से कुल 26 रन बटोरे.

युसूफ ने भी की तारीफ 

इरफ़ान पठान की तूफानी पारी देखने के बाद उनके बड़े भाई युसूफ पठान भी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आये. युसूफ पठान ने ट्वीट करते हुए कहा, कि

”छोटे मियां इरफ़ान पठान ने नॉक खेला बड़ा वाला, छक्कों की बारिश कर दी आज तो… एक ओवर में 26 रन… 6,6,6,6,2,0… बहुत अच्छा खेले इरफ़ान… ! नॉक का टाइमिंग भी काफी सही था…!”

The post रणजी ट्रॉफी में आग उगलते नजर आये इरफ़ान पठान मात्र 76 गेंदों में खेली आतिशी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.