स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। और भारत अपनी दूसरी पारी में 146 रन पर 2 विकेट खोकर खेल रहा है। आपको बता दे की तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रन पर ऑल आउट हो गई। और भारत ने 15 रन की बढ़त से आगे खेलना शुरू किया। इस समय क्रीज चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली खेल रहें है।
आपको बता दे की भारत ने अभी तक 161 रन की बढ़त बना ली है। और चेतेश्वर पुजारा 40* और विराट कोहली 33* रन बनाकर मैदान पर है। आपकों बता दें की भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन पहली पारी में 235 रन पर ही ढेर हो गई थी। साथ ही दूसरी पारी में भारत की और से खेलने उतरे लोकेश राहुल ने 44 रन बनाकर और मुरली विजय 18 रन बनाकर कर आउट हुए। माना जा रहा है की विराट और पुजारा एक लंबी पारी खेल सकते है।
आपकों बता दें की तीसरे दिन का खेल 45 मिनट देर से शुरू हुआ। इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो 3.4 ओवर होने के बाद बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दी। भारत की और से रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट आउट किए है। वहीं इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले है।
और ये भी पढ़े:
विराट के पास पहुंची अनुष्का, 3 दिन बाद मनाएंगे पहली मैरिज एनिवर्सरी
हॉकी वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल के लिए होगी भारत की कनाडा से भिड़त
Herald