Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: लंच रिपोर्ट : 20.2वें ओवर में अजिंक्य रहाणे द्वारा की गयी यह गलती टीम इंडिया को पड़ी बहुत भारी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का आगाज आज गुरूवार, 6 दिसम्बर से हो गया हैं. दोनों टीमों के बीच डोमेन टेस्ट सीरीज का सबसे पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा हैं. पहला टेस्ट मैच की शुरुआत टीम इंडिया के टॉस जीतने के साथ हुई और टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले मेहमान टीम इंडिया को जीत का सबसे प्रबल दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन एडिलेड टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र में ही भारतीय टीम की मानो पोल खुलकर दुनियाभर के सामने आ गयी.

पहले 11 ओवर में तीन आउट 

(Photo by / Getty Images)

यह पोल खुलने जैसा ही था, जिस टीम इंडिया को कल तक श्रृंखला जीतना का सबसे प्रबल दावेदार बताया जा रहा था वही टीम मौजूदा हालातो में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने घुटने टिकाते हुई नजर आई. दूसरे ओवर में केएल राहुल दो रन, सातवें ओवर में मुरली विजय 11 रन, 11वें ओवर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मात्र तीन रन और 21वें ओवर में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर चलते बने.

टीम इंडिया के पहले तीन विकेट मात्र 19 रनों के मामूली से स्कोर पर गिर गये थे. सभी को लग रहा था, कि अब हो ना हो चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पारी को संभाल लेगे, लेकिन ऐसा देखने को ना मिला.

दोनों खिलाड़ियों (पुजारा और रहाणे) के बीच अभी 22 रनो की साझेदारी हुई ही थी, कि 21वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अजिंक्य रहाणे को चलता कर दिया.

उपकप्तान ने किया उपकप्तान का शिकार 

(Photo by / Getty Images)

अजिंक्य रहाणे 31 गेंदों के भीतर मात्र 13 रन बनाकर आउट हुए. अपनी 13 रनों की पारी के दौरान रहाणे ने नाथन लायन को एक सिक्स भी लगाया. अजिंक्य रहाणे शुरुआत से ही थोड़े आक्रामक रुप में भी नजर आ रहे थे. वीडियो में देखे कैसे आउट हुए अजिंक्य रहाणे :

अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद रोहित शर्मा मैदान पर आये और पहला सत्र समाप्त होने तक भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 56 रन का रहा. पहला सत्र हर एक सूरत मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा.

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र का संक्षिप्त स्कोरकार्ड :

Image Credit : Sporztwiki Live Score

The post AUSvIND: लंच रिपोर्ट : 20.2वें ओवर में अजिंक्य रहाणे द्वारा की गयी यह गलती टीम इंडिया को पड़ी बहुत भारी appeared first on SportzWiki Hindi.