इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच इस समय पर्थ में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही, टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। रहाणे ने अपने स्कोर में कोई बढ़ोतरी नहीं की और 51 रनो पर पवेलियन लौट गए। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। समाचार लिखे जाने तक कप्तान विराट कोहली ने 115 रन बना लिए। उनके साथ क्रीज पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक भारत का स्कोर 5 विकेट पर 232 रन बना चुका था और मजबूत स्कोर की ओर बढ़ रहा था। भारत आॅस्ट्रेलिया से अभी 94 रन पीछे है।
इससे पहले आपको एक बार फिर बता देंते हैं आॅस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए थे। आॅस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।
भारत की ओर से पहली पारी में इंशात शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी ने भी 2—2 विकेट लिए। भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में पहला मैच जीतकर 1—0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 31 रनों से जीता था।