Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND: Weather Report: पर्थ टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा रहेगा पांचो दिन के मौसम का हाल, इन 3 दिन हो सकती है बारिश

कल शुक्रवार, 14 दिसम्बर से मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर डोमेन टेस्ट श्रृंखला का दूसरा टेस्ट शुरू होने वाला हैं. एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब विराट एंड कंपनी की नजरे दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 0-2 की अहम बढ़त लेने पर बनी रहेगी.

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि एडिलेड ओवल में खेला गया सबसे पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने पूरे 31 रनों से जीतकर अपने नाम किया था और जब से एडिलेड में टीम इंडिया ने विजय पताका फहराया है, तब से पर्थ टेस्ट को लेकर खेल प्रेमियों और क्रिकेट पंडितों का उत्साह इस श्रृंखला को लेकर ओर अधिक बढ़ गया है.

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Image Credit By : Getty Images

पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले दुनियाभर के खेल प्रेमियों में एक विचार जरुर उमड़ रहा होगा, कि जाने पर्थ में शुक्रवार 14 दिसम्बर से लेकर मंगलवार, 18 दिसम्बर तक मौसम कैसे रहेगा?    कही बारिश मैच में बाधा डालकर इस बेहद ही रोमांचक टेस्ट मैच के मजे को किरकिरा ना कर दे… और ना जाने मौसम से जुड़े कितने ही सवाल आपने दिमाग में लगातार आ रहे होगे…

… ऐसे में आप लोगो को कम से कम पहले दिन के खेल के दौरान तो चिंता करने की कोई भी वजह नहीं हैं. दरअसल मौसम विभाग के दौरान पर्थ में शुक्रवार, 14 दिसम्बर के पूरे दिन अच्छी धूप खिली रहेगी और क्रिकेट प्रेमियों को पहले दिन के खेल के दौरान पूरे 90 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है.

Image Credit : Weather Forecast Department

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 14 दिसम्बर को पर्थ में तेज धूप निकलेगी, जबकि शनिवार 15 दिसम्बर (पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन) को बदल घिरे रहेगे और वही मौसम विभाग के अनुसार रविवार, 16 दिसम्बर (पर्थ टेस्ट का तीसरा दिन) को घने बदलो के साथ साथ हल्की हल्की बूंदा बांदी भी देखने को मिल सकती हैं.

सोमवार, 17 दिसम्बर (पर्थ टेस्ट का चौथा दिन) को एक बार फिर से घने बदल घिरे रहेगे. वही पर्थ टेस्ट के अंतिम दिन के खेल में (मंगलवार, 18 दिसम्बर) को तेज धूप के निकलने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया हैं.

एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन आई थी बारिश 

Image Credit By : Getty Images

आप सभी को याद दिला दे, कि एडिलेड में खेले गये सबसे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के पहले सत्र में काफी बूंदा बांदी देखने को मिल थी, जिसके चलते तीसरे दिन का पहला सत्र बारिश के चलते बाधित रहा था. यही एक अहम कारण था, कि एडिलेड टेस्ट के अंतिम दो दिन का खेल अपने निर्धारित समय से पूरे आधे घंटे पहले शुरू हुआ था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvIND: Weather Report: पर्थ टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा रहेगा पांचो दिन के मौसम का हाल, इन 3 दिन हो सकती है बारिश appeared first on SportzWiki Hindi.