Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: पर्थ टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच कल से पर्थ में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच 14 दिसंबर को दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम की आज घोषणा हो चुकी है।

AusvInd: अगर कोहली कंगारूओं का टेस्ट में करते हैं क्लीन स्वीप, तो ये 'विराट' रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

बीसीसीआई ने आज ट्वीट कर पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यी टीम की घोषणा की जानकारी दी। दूसरे टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को बाहर रखा गया है। अश्विन को मांसपेशियों के खिचांव के कारण और रोहित को पहले टेस्ट मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया है।

आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आॅस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट जीतकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। पुजारा ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था। पर्थ में भी भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी और आॅस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचने की पूरी कोशिश करेगी।

इन में से हो सकती हैं संभावित टीम:विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव।