Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- तीसरे टेस्ट में भारत को मात देने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बुलाया वापस, घोषित की 11 सदस्यी टीम

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेली जा रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से मेलबर्न क्रिकेट मैदान में शुरु हो रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ नंबर वन टेस्ट टीम भारत का सामना करने के लिए तैयार है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन कंगारू टीम ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करते हुए भारत को 146 रनों के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज को बराबर करवा दिया।

पर्थ टेस्ट को जीतकर फिर से जीत के ट्रेक पर लौटी ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। मैच से एक दिन पहले ही भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन को सामने रख दिया है।

मिचेल मार्श को पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया के द्वारा घोषित प्लेइंग इलेवन में मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए 1 बदलाव किया गया है। जिसमें बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को बाहर कर ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टीम में जगह दी है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर मिचेल मार्श को शामिल कर लिया है जिसको लेकर कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सोमवार को ही इशारों-इशारों में साफ कर दिया था।

मिचेल मार्श पर रहेगा प्रदर्शन करने का दबाव

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श को जहां इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में कोई मौका नहीं मिला वहीं पीटर हैंड्सकॉम्ब मिले मौके को बिल्कुल भी नहीं भुना सके। जिस कारण से उन्हें बाहर कर दिया।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ऑलराउंडर मिचेल मार्श तीसरे टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में किस तरह का योगदान दे पाते हैं।

इस तरह है कंगारू टीम

टिम पेन(कप्तान), एरोन फिंच, मर्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पेट कमिंस, नाथन लियोन

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- तीसरे टेस्ट में भारत को मात देने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बुलाया वापस, घोषित की 11 सदस्यी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.