Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- पर्थ में करियर का 25 वां टेस्ट शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इशारे से बंद की बोलती

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पर्थ क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे  इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का एक और शतक बनाते हुए भारतीय टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है।

पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम नहीं कर सकी अच्छी शुरुआत

पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन के अपने स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 172 रनों से आगे खेलना शुरू किया। और नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली(82) और अजिंक्य रहाणे(51) क्रीज पर उतरे।

Perth Test: India in good condition from the half centuries of Kohli, Rahane (Roundup)

भारतीय टीम के लिए तीसरे दिन की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही और अजिंक्य रहाणे अपने दूसरे दिन के स्कोर 51 में कोई रन नहीं जोड़ सके और नाथन लियोन का शिकार बने।

विराट कोहली ने उम्मीदों के अनुसार किया प्रदर्शन, जड़ा अपना 25वां टेस्ट शतक

लेकिन इसके बाद विराट कोहली और हनुमा विहारी ने भारतीय टीम की पारी को संभाल लिया और धीरे-धीरे स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। तो वहीं विराट कोहली अपने टेस्ट करियर के 25वें शतक की तरफ बढ़ रहे थे।

विराट कोहली ने अपने शतक का मौका नहीं खोया और जल्द ही अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ डाला। विराट कोहली ने 214 गेंदों में 11 चौको की मदद से अपना शतक पूरा किया।

विराट कोहली शतक के साथ भारतीय टीम को ले जा रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की ओर

विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए इस मैच में शतक लगाकर साबित कर दिया कि वो इस ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपने शतकों में इजाफा करने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे। तभी तो विराट ने शतक बनाने के बाद अपने हाथ से बल्ले के बोलने का इशारा किया था।

विराट कोहली ये खबर लिखे जाने तक क्रीज पर बड़ी मजबूती के साथ जमें हुए हैं और  भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND- पर्थ में करियर का 25 वां टेस्ट शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इशारे से बंद की बोलती appeared first on SportzWiki Hindi.