ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बुधवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम की अंतिम-11 टीम का ऐलान हो चुका है। जिसमें भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपने दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट से दोनों सलामी बल्लेबाजों को किया बाहर
मुरली विजय और केएल राहुल को मेलबर्न टेस्ट मैच में बाहर करने के साथ ही अब टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि ओपनिंग के लिए एक सही विकल्प कौनसा हो सकता है।

मुरली विजय और केएल राहुल को बाहर करने के बाद उनके स्थान पर मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है लेकिन अब सलामी बल्लेबाजी के लिए किसे मौका मिलेगा वो सबसे बड़ा सवाल है।
सलामी बल्लेबाजों को लेकर चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सुझाया नाम
भले ही अभी तक हमारे सामने ये तय नहीं है कि आखिर सलामी जोड़ी कौनसी होगी लेकिन भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर अपनी ओर से एक संकेत दिया है।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि
“हमने मयंक अग्रवाल को बुलाया है और वो भारत ए सीरीज के बाद से ही अच्छी फॉर्म में हैं, इसी कारण स्वाभाविक रूप से वो टीम में हैं, जिस तरह से विहारी ने बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को यकिन दिलाया कि उन्हें एक साउंड तकनीक खेलने के लिए मिली है।”
पुजारा भी जरूरत की स्थिति में कर सकते हैं ओपनिंग
प्रसाद ने आगे कहा कि
“वर्तमान फॉर्म के अनुसार, हम सभी जानते हैं कि वर्तमान सलामी बल्लेबाज वास्तव में अपेक्षित चीजों के लिए नहीं जी रहे हैं। यही कारण है कि ये वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं ये निश्चित रूप से कह सकता हूं ना केवल टीम के रूप से बल्कि संयोजन से भी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।”

एमएसके प्रसाद ने टीम में दो पेशेवर सलामी बल्लेबाजों को नहीं लेने पर कहा कि
“ये ठीक है। तकनीकी रूप से हमें लगता है कि वो अच्छी तरह से सुसज्जित है। ऐसे समय में पुजारा भी टीम की आवश्यकता होने पर ओपन करते थे। टीम इसकी मांग करती है और निश्चित रूप से मुझे उम्मीद है कि वो सफल होगा। वैसे जाहिर तौर पर ये दीर्घकालिन समाधान नहीं है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- एमएसके प्रसाद ने कहा तीसरे टेस्ट में ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.