ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीसरे टेस्ट मैच में दो-दो हाथ कर रही हैं। मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली एंड कंपनी ने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पूरी तरह से दवाब बना लिया है।
मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बनाया ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह दबाव
मेलबर्न टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मैच में पूरी तरह से बैकफूट पर धकेल दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के दूसरी पारी में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लंच तक 89 रनों के स्कोर पर 4 प्रमुख बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटा दिया है।
ट्रेविस हेड और शॉन मार्श ने शुरुआती झटकों से की उबारने की कोशिश
ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे दिन के स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रनों से तीसरे दिन आगे खेलने शुरू किया। तीसरे दिन मेजबान टीम के 24 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया की टीम संभल ही नहीं सकी।

ऑस्ट्रेलिया को कुछ-कुछ रनों के अंतराल में दो झटके और लगे और स्कोर 3 विकेट पर 53 रन हो गया। यहां से शॉन मार्श और ट्रेविस हेड ने धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया और लंच टाइम के बिल्कुल करीब ले आए।
लंच से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने शॉन मार्श को किया आउट
ट्रेविस हेड और शॉन मार्श चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़कर कुछ राहत पहुंचायी। लगने लगा था कि दोनों बल्लेबाज लंच को निकाल लेंगे। लेकिन जसप्रीत बुमराह के इरादे कुछ और थे और लंच से ठीक पहले बुमराह ने पारी के 33वें ओवर की अंतिम गेंद पर जमे जमाए शॉन मार्श को पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।
A stunning slower ball from Jasprit Bumrah to finish the morning session!#AUSvIND | @toyota_aus pic.twitter.com/4lBn2UqHGW
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2018
शॉन मार्श बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और सेट हो चुके थे। लेकिन लंच से ठीक पहले उनके आउट होने से ऑस्ट्रेलिया की टीम संकट में आ गई है। मार्श ने 61 गेंदों में 19 रन की पारी खेली।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: 32.6 ओवर में लंच से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने डाली इस साल की सर्वश्रेष्ठ गेंद, देख भौचक्के रह गये शॉन मार्श appeared first on SportzWiki Hindi.