ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने चरम पर है, जिसका दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के स्थान पर 277 रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक बनाए 7 विकेट पर 277 रन
भारतीय टीम ने एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट मैच शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रनों से जीता। उस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से पछाड़ दिया।

ऐसे में माना जा रहा था कि दूसरे टेस्ट मैच में गिरे हुए आत्मविश्वास के कारण भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक सम्मानजनक स्कोर तो बना ही लिया।
पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की वापसी पर ऋषभ पंत ने इस चूक से लगाया ब्रेक
भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में लंच के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को लगातार अंतराल में झटके दिए। पहले सेशन तक को भारतीय टीम को एक भी सफलता नहीं मिली लेकिन दूसरे सेशन में भारत के गेंदबाजों ने बढ़िया वापसी करवा दी।

भारतीय टीम पर्थ टेस्ट मैच में और भी बेहतरीन स्थिति में हो सकती थी लेकिन पिछले मैच में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक बड़ी चूक कर ली।
ऋषभ पंत ने शॉन मार्श को दिया एक आसान मौका
ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत के बाद भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 148 रनों पर 4 विकेट खो दिए और 186 के स्कोर पर 5वें विकेट का मौका मिला। लेकिन ऋषभ पंत ने पारी के 67वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर एक बहुत ही आसान सा कैच छोड़ दिया।
Easy catch droped by rishabh pant #AUSvsIND pic.twitter.com/LuJwZKRf7w
— Journlist_view (@HaramiLaunde) December 14, 2018
इस ओवर में हनुमा विहारी की गेंद पर क्रीज पर जम चुके शॉन मार्श को आउट करने का मौका हाथ लगा लेकिन ऋषभ पंत ने एक आसान से कैच को टपका कर भारतीय टीम को 5वें विकेट के लिए कुछ इंतजार करवाया। इसके बाद भारत को 232 रन के स्कोर पर मार्श का विकेट हाथ लगा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: भारत की हार का कारण बन रहे हैं ऋषभ पंत, 66.2 ओवर में इस हरकत से हार की तरफ मोड़ा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.