ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे के दिन होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम पर फैंस की नजरें हैं।
विराट कोहली का बल्ला इस साल उगल रहा है आग
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने करियर के सबसे शानदार समय से गुजर रहे हैं जो एक के बाद एक उपलब्धियां अपने नाम करते जा रहे हैं।

इस साल जिस तरह से विराट कोहली के बल्ले से एक के बाद एक धमाके हुए हैं उससे तो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी विराट कोहली पर ही खास नजरें लगी हुई हैं जिसमें उन्होंने पर्थ में खेले गए टेस्ट में साबित भी किया।
विराट कोहली एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब
भारतीय टीम की रन मशीन का बल्ला इस साल कुछ ज्यादा ही खतरनाक तरीके से आग उगल रहा है। खासकर विराट कोहली इस साल विदेश में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में पहले तो दक्षिण अफ्रीका जिसके बाद इंग्लैंड और अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर विराट कोहली खूब कमाल कर रहे हैं जो उनके लिए अब एक और बड़े रिकॉर्ड की तैयारी कर रहा है।
82 रन बनाते ही कोहली तोड़ देंगे राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
जी हां… विराट कोहली के लिए मेलबर्न टेस्ट मैच के खास मायने हैं। विराट कोहली इस साल विदेशी मैदानों में 1056 रन बना चुके हैं। जिसमें अगर वो 82 रन और बना जाते हैं तो 16 साल पुराने भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।

ये रिकॉर्ड है एक कैलेंडर ईयर में विदेशी मैदानों मे सबसे ज्यादा रन बनाने के भारतीय बल्लेबाज का… इस मामले राहुल द्रविड़ सबसे आगे हैं जिन्होंने साल 2002 में विदेशी जमीं पर 1137 रन बनाए थे। जो भारत की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन हैं। उसके बाद मोहिंदर अमरनाथ का नाम है जो 1983 में विदेशी मैदान में 1065 रन बनाने में सफल रहे थे।
कोहली के हैं अभी 1056 रन तो द्रविड़ ने 2002 में बनाए थे 1137 रन
लेकिन अब विराट कोहली राहुल द्रविड़ के उस 16 साल पुराने रिकॉर्ड को पार करने से महज 82 रन दूर हैं। तो मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने से 10 रन दूर खड़े हैं
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- 82 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे राहुल द्रविड़ और मोहिन्दर अमरनाथ का ये खास रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.