Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: एडिलेड में जीत के बाद भी जश्न नहीं मना रहे केएल राहुल, कर रहे हैं यह काम

भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गये पहले टेस्ट मैच को 31 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में उसके घर में सीरीज के पहले टेस्ट में हराया हो। मैच में जीत के लिए टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।

अच्छी शुरुआत के बाद हुए आउट

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल ने पहले पारी में काफी खराब बल्लेबाजी की। पहली पारी में विजय ने 11 और राहुल ने सिर्फ 2 रन बनाये थे। वहीं दूसरी पारी में दोनों बल्लेबाजों की अच्छी शुरुआत मिली।

दूसरी पारी में राहुल और विजय ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी बनाई। हालाँकि, अच्छी शुरुआत मिलने के बाद केएल राहुल 44 और मुरली विजय 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

मैच खत्म होते ही नेट्स पर दिखे राहुल

टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ 149 रनों की पारी छोड़ दें तो उनका बल्ला खामोश ही रहा है। यही वजह है कि उनकी जगह पर लगातार सवाल सवाल खड़े हो रहे हैं।

मैच में जीत हासिल करने के बाद जहाँ भारतीय खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं, वहीं केएल राहुल ने नेट्स पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पृथ्वी शॉ भी जल्द ही फिटनेस हासिल कर लेंगे ऐसे में टीम में बने रहने के लिए राहुल को कड़ी मेहनत की जरूरत है।

राहुल महत्वपूर्ण खिलाड़ी

केएल राहुल इस भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही किया था। अपने दूसरे ही मैच में शानदार शतक भी बनाया था।

इस साल आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज और फिर इंग्लैंड में पहली 9 पारियों में उनका बल्ला खमोश ही था। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह फ्लॉप थे।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: एडिलेड में जीत के बाद भी जश्न नहीं मना रहे केएल राहुल, कर रहे हैं यह काम appeared first on SportzWiki Hindi.