भारतीय टीम के साथ-साथ टीम इंडिया के फैंस के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी हैं। भारतीय टीम का युवा खिलाड़ी शॉ एडिलेड टेस्ट के अंतिम दिन ओवल मैदान में दौड़ लगाते हुए दिखाई दिए हैं।
शॉ इस समय पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरीके से फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कंगारुओं के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए थे।
फील्डिंग करते समय इस युवा खिलाड़ी का पैर बुरी तरह से मुड़ गया था। जिसके बाद शॉ को मैदान से उठाकर बाहर लाना पड़ा था।
बाउंड्री के पास दौड़ते हुए नज़र आए

सोमवार यानी की आज एडिलेड टेस्ट के अंतिम दिन भारतीय टीम का यह युवा खिलाड़ी बाउंड्री के पास प्रोटेक्टिंग ब्रेस पहनकर दौड़ते हुए दिखाई दिया। बता दें वैसे शॉ का 14 दिसंबर को पर्थ के इस नए स्टेडियम में खेल पाना थोड़ा मुश्किल हैं।
लेकिन शॉ मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में शॉ खेल सकते हैं। बीते हफ्ते ही भारतीय कोच रवि शास्त्री ने शॉ की फिटनेस और टीम में उनकी वापसी को लेकर बयान दिया था, कि उनकी कम उम्र को देखते हुए ये उम्मीद जताई जा रही हैं। कि
“शॉ अपनी रिकवरी में कम समय लेंगे। वो जल्द ही पूरी तरह से फिट होकर टीम में अपनी वापसी दर्ज कराएंगे। इस समय उनका खेल पाना थोड़ा मुश्किल हैं। लेकिन हम पर्थ पहुंचकर इस पर कोई फैसला लेंगे।”
शॉ की वापसी पर एक खिलाड़ी होगा बाहर

शॉ पूरी तरह से फिट होकर टीम में अपनी वापसी दर्ज कराएंगे। लेकिन इस सलामी बल्लेबाज के आते ही मौजूदा समय की सलामी जोड़ी केएल राहुल और मुरली विजय में से किसी एक खिलाड़ी को टीम से बाहर बैठना पड़ेगा।
वैसे एडिलेड टेस्ट के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस मैच के दौरान राहुल ने जहां 46 रन अपने नाम किये हैं, तो वही विजय ने केवल 29 रन ही बनाये हैं।
शॉ को कैसे लगी चोट

इंडिया की पहली इनिंग में 66 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले युवा खिलाड़ी जब फील्डिंग करने मैदान में आये तो अचानक से ये हादसा हो गया। बता दे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे।
बल्लेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने ऐसा हवाई शॉट लगाया, जिसके बाद शॉ इस कैच को पकड़ने के लिए गेंद के पीछे -पीछे दौड़े जिसके बाद ही बाउंड्री लाइन के पास कूदे।
इस दौरान पृथ्वी शॉ का बैलेंस बिगड़ते हुए उनका पैर मुड़ गया। और शॉ तुरंत जमीन पर गिर गए। इसके बाद ही शॉ को तुरंत सपोर्टिंग स्टाॅफ ने उठाया और उपचार के लिए मैदान से बाहर ले गए।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: पहला टेस्ट जीतने के साथ ही भारत के लिए आई दोहरी ख़ुशी, दूसरे टेस्ट में टीम से जुड़ेगा यह युवा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.