Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: इस वजह से दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा से करानी चाहिए भारतीय पारी की शुरुआत

भारत और  ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट में भारत ने रोमांचक जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज में बढ़त बना ली है. इस जीत के साथ-साथ टीम इंडिया के सामने एक बड़ी मुसीबत बना बन गई है. इस मैच में भी टीम के सलामी  बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके है. जिस वजह से एक बार फिर से रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज़ के रूप में अजमाने का प्रयोग किया जाएगा. तो आइये जानते है कि किस वजह से रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका दी जाए.

वनडे क्रिकेट में रहा है यादगार रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में वर्तमान में दुनिया के सबसे ज्यादा औसत वाले सलामी बल्लेबाज हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में कम से कम 50 पारियां खेलने वाले ओपनर्स में रोहित शर्मा की औसत सबसे ज्यादा है. वह 54.39 की औसत के साथ इस सूची में पहले नंबर पर हैं. दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला हैं, जिनकी औसत 50.10 की है.

इस सूची में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन की वनडे ओपनर के तौर पर औसत 48.29 की थी. इसके बाद शिखर धवन (46.68) और ब्रायन लारा (46.08) का नंबर आता है. एशिया कप 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा अपने करियर का 294वां वनडे मुकाबला खेल रहे थे.

रोहित का बल्ला सफेद गेंद क्रिकेट में पिछले कुछ समय से काफी अच्छा चल रहा है और ऑस्ट्रेलिया की पिच रोहित को बहुत रास आती है. रोहित वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में 50 की औसत से रन बनाते हैं, वहीं टेस्ट मैच में उनकी औसत 28.83, लेकिन इसमें भी उन्होंने 4 इनिंग में 6ठें नंबर पर बल्लेबाजी की है.

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मतलब है कि ज्यादातर समय उन्हें टेलएंडर के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ी है, ऐसे में रोहित की परफॉर्मेंस उनके इस रिकॉर्ड पर जज नहीं की जा सकती.

अगर रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिलता है तो वह जरूर धमाल मचाएंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान खुद रोहित ने यह बयान दिया था कि वह टेस्ट में भी बतौर ओपनर खेलने को तैयर हैं.

अगर शुरुआती एक-दो मैचों में भारतीय सलामी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाते तो भारत को बिना देर किए रोहित शर्मा को बतौर ओपनर एक मौका दे दिया जाना चाहिये.

राहुल और विजय का प्रदर्शन रहा है ख़राब 

अगर राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो राहुल इस समय ख़राब फॉर्म से जूझ रहे है. राहुल इस समय लगतार इन स्विंग गेंदों से परेशान नज़र आ रहे है. वही अगर विजय की बात करें तो विजय का पिछली दस पारियों में उनका औसत दस से भी कम है.

ऐसे में उनकी जगह भी टेस्ट क्रिकेट में खतरे में पड़ गई थी. एक तरफ जहाँ टीम के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ इस समय चोट की वजह से बाहर है. तो रोहित शर्मा को मौका दिया जा सकता है.

 

 

The post AUSvsIND: इस वजह से दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा से करानी चाहिए भारतीय पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.