भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 16 दिसंबर को शानदार शतक बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब ने जब स्लिप पर उनका कैच लिया, तब वे 123 रन बना चुके थे. इसके साथ ही विराट की बेहतरीन पारी का अंत हो गया था. यह विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवां और टेस्ट करियर का 25वां शतक था.
विवादों में घिर गया विराट कोहली का कैच

हालांकि, विराट कोहली का कैच विवादों में घिर गया है. टीवी रिप्ले में नजर आया कि गेंद, हैंड्सकॉम्ब के हाथों में जाने से पहले जमीन को छू चुकी थी. ऐसे माकों पर आमतौर पर मैदानी अंपायर निर्णय देने से पहले तीसरे अंपायर की मदद लेता है, लेकिन इस बार मैदानी अंपायर ने कोहली को आउट दे दिया. विराट के कैच पर संदेह जताने के बाद मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर से मदद मांगी.
हैंड्सकॉम्ब की उंगलियों का कुछ हिस्सा भी गेंद के नीचे था

तीसरे अंपायर की मदद मांगे जाने के बाद रिप्ले देखा गया. इसमें नजर आया कि गेंद, हैंड्सकॉम्ब के हाथों में जाने से पहले जमीन को छू चुकी थी. लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि जब गेंद जमीन को छू रही थी, तब हैंड्सकॉम्ब की उंगलियों का कुछ हिस्सा भी गेंद के नीचे था या नहीं? चूंकि तीसरे अंपायर, रिप्ले से किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्होंने मैदानी अंपायर के निर्णय को बरकरार रखा. क्रिकेट के नियमों में यह स्पष्ट है कि ऐसी स्थिति होने पर ‘अंपायर्स कॉल’ को ही अंतिम निर्णय माना जाएगा.
विराट ने ऐसे लिया हैंड्सकॉम्ब से बदला

इस बीच, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे दिन की सुबह अभ्यास करते हुए. किसी ने गेंद को विराट की तरफ फेंक दिया और वह इसे पकड़ने के बजाय उछाल दिया और फिर कैच की अपील करने लगें.
उनके कैच को देखते हुए स्पष्ट हुआ कि उन्होंने पीटर हैंड्सकॉम पर तंज कसा है. इस दौरान पीटर हैंड्सकॉम भी प्रैक्टिस कर रहे थे. उनके सामने विराट ने उनका मजाक बनाया.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: विराट कोहली ने ऐसे लिया पीटर हैंड्सकॉम्ब से अपने साथ हुई बेईमानी का बदला appeared first on SportzWiki Hindi.