भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एडिलेड में खेले जा रहा है. पहले टेस्ट कि दूसरी पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, भारतीय कप्तान कोहली अब उन भारतीय बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं, जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने का कारनामा दर्ज है.
विराट ने ऐसे हासिल किया मुकाम
1000 Test runs for @imVkohli in Australia.
He is the 4th Indian to achieve this feat
pic.twitter.com/65hdfHx5GQ
— BCCI (@BCCI) December 8, 2018
कोहली को 1,000 रन के मुकाम कर पहुंचने के लिए बस आठ रन की ही दरकार थी, यह रिकॉर्ड तो उनके नाम पहली पारी में ही दर्ज हो जाता, लेकिन उस्मान ख्वाजा के एक बेहद शानदार कैच ने उनकी पारी को महज 3 रन पर ही खत्म कर दिया. दूसरी पारी में भारतीय सलामी जोड़ी की बेहतरीन शुरूआत के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान कोहली ने भारत की पारी के 32वें ओवर में लायन की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वॉयर की ओर खेलकर इस पारी में जैसे ही अपने पांच रन पूरे किए तो उनके नाम ऑस्ट्रेलिया की धरती में 1000 रन दर्ज हो गए.
सचिन तेंदुलकर के नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

विराट कोहली से पहले भारत के लिए यह कारनामा बस तीन बल्लेबाजों ने ही हासिल किया है. ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है.
सचिन ने 1809 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण हैं जिन्होंने 1236 रन बनाए हैं. तीसरी पोजिशन पर राहुल द्रविड़ है जिन्होंने 1143 रन बनाए हैं.
सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो इस दौरे पर मुमकिन नजर नही आ रहा है

विराट कोहली के लिए सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो इस दौरे पर मुमकिन नजर नही आ रहा है लेकिन इसके अलावा सचिन के एक और रिकॉर्ड को इस दौरे पर तोड़ सकते हैं वह रिकॉर्ड है ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड. सचिन के नाम ऑस्ट्रेलिया में छह शतकों का रिकॉर्ड है जबकि कोहली उनसे बस एक शतक ही पीछे हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvsIND: सचिन,द्रविड़ और लक्ष्मण के बाद,ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर विराट ने रचा इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.
