भारतीय टीम के बेहतरीन कप्तान बल्लेबाज कोहली हमेशा से ही कुछ न कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। कभी कोहली कोई बड़ा फैसला लेकर सभी को आश्चर्यचकित करते हैं, तो कभी विराट कोई ऐसा शतक लगा देते हैं जो आज तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाया होता हैं। एक ऐसा ही नया रिकॉर्ड कोहली ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बनाया हैं।
बता दें पर्थ टेस्ट में कप्तान कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया हैं। जिसे लगाते ही कोहली ने भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली की बराबरी कर ली हैं।
कोहली के साथ पुजारा ने संभाली भारतीय पारी
बता दें दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहले पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 326 रन बनाकर ही सिमट गयी थी। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही ख़राब रही ही। जहां टीम इंडिया के दोनों ओपनर बल्लेबाज कुल आठ रनों के स्कोर पर पवेलियन वापस आ गए।

तभी कोहली ने पुजारा के साथ साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को पहली पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 74 रन की बेहतरीन साझेदारी की। हालांकि इसके बाद पुजारा 24 रन बनाकर आउट हो गए।
लेकिन कप्तान कोहली मैदान पर डटे रहे। कोहली ने 109 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके की मदद से अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने कप्तान के तौर पर 59 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनानें में सफल रहे हैं।
Most 50-plus scores for Indian captains in international cricket:
82 – MS Dhoni
59 – VIRAT KOHLI*
59 – Mohammad Azharuddin
59 – Sourav Ganguly #AUSvsIND— Umang Pabari (@UPStatsman) December 15, 2018
10 वें ओवर में 38/2 रहा भारत का स्कोर
कोहली ने जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में तीन चौके जड़े। जहां कोहली ने 10वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए। वहीं उन्होंने पहले चौका मिडविकेट की तरफ शानदार शॉट लगाकर जड़ा।
वहीं कोहली ने अगली गेंद पर बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव लगाया। लेकिन कोहली ने तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं लिया। लेकिन हेजलवुड की चौथी गेंद कोहली के पैड्स पर लगी।
और एक बार फिर से कप्तान ने गेंद को मिडऑन और मिडविकेट के बीच धकेलते हुए चौका लगाया। बता दे 10वां ओवर खत्म होने तक भारत का स्कोर 38/2 रहा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: पर्थ में भारत के लिए जुझारू पारी खेल रहे विराट कोहली ने बनाया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, किया अजहरुद्दीन और गांगुली की बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.