Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: इस वजह से ऋषभ पन्त की जगह पार्थिव पटेल को पहले टेस्ट में मिल सकता है मौका

भारतीय टीम 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी। इस मैच में टीम की सबसे बड़ी परेशानी विकेटकीपर को लेकर है। ऋषभ पन्त को प्रमुख विकेटकीपर के रूप में दौरे पर ले जाया गया है, लेकिन उनकी कीपिंग पर अभी भी सवालिया निशान बने हुए हैं।

विकेट के पीछे काफी खराब रिकॉर्ड

ऋषभ पन्त ने टेस्ट मैचों में बल्लेबाज के रूप में शानदार खेल दिखाया है। अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 43 की औसत से रन बनाये हैं। इसमें एक शतक और दो 92 रनों की पारी शामिल है। इसके बाद भी उन्हें पहले टेस्ट से बाहर किया जा सकता है।

उन्हें बाहर करने की सबसे बड़ी वजह उनकी विकेटकीपिंग है। इंग्लैंड के खिलाफ अपने दूसरे ही टेस्ट में उन्होंने बाई में 30 रन दिए वहीं तीसरे टेस्ट में 40 रन दे दिए। इसी दौरे पर टी-20 सीरीज में भी उन्होंने काफी गेंदें छोड़ी थी।

टेस्ट में बन सकते हैं हार की वजह

टेस्ट क्रिकेट में अगर कोई विकेटकीपर 30-40 रन बाई में देता है तो यह एक बल्लेबाज के रन के बराबर है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत को 60 रनों से हार मिली थी और टीम ने 30 रन बाई में ही दिए थे।

ऑस्ट्रेलिया की पिच में काफी उछल होता है और पन्त वहां भी विकेट के पीछे जूझते नजर आ सकते हैं। टी-20 सीरीज में यह साफ़ भी हो गया था। अभ्यास मैच में भी उन्होंने बाई में 7 रन दिए।

पार्थिव पटेल के पास अनुभव

भारतीय टीम ने पार्थिव पटेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया है। रिद्धिमान साहा चोटिल होने की वजह से काफी समय से टीम से बाहर हैं और ऐसे में पार्थिव को पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिला सकता है।

पार्थिव पटेल ने हाल ही में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में विकेटकीपिंग की थी। उस मैच में 134 ओवर की कीपिंग में उन्होंने बाई में एक भी रन नहीं दिया। इसमें देखते हुए उन्हें पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: इस वजह से ऋषभ पन्त की जगह पार्थिव पटेल को पहले टेस्ट में मिल सकता है मौका appeared first on SportzWiki Hindi.