भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट मैच 31 रनों से अपने नाम किया। एडिलेड में भारतीय टीम ने 2003 के बाद ये जीत हासिल की है। 15 साल के बाद एडिलेड में मिली जीत से भारतीय टीम के कप्तान बड़े ही उत्साहित हैं।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एडिलेड जीत के बाद नहीं हैं संतुष्ट
इस जीत से ना केवल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्कि पूरी टीम खुशी मना रही है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा है।

4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अब इस जीत के साथ 1-0 से आगे हो गई है और उन्हें सीरीज जीतने के लिए और भी आगे अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। तभी तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कह दिया है कि वो इस एक जीत से संतुष्ट नहीं हो सकते हैं।
विराट कोहली ने जीत के बाद कही टीम के लिए ये बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर 70 सालों के बाद किसी टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि “हम सिर्फ एक टेस्ट मैच जीतकर खुश नहीं हो सकते हैं। हम केवल एक टेस्ट से संतुष्ट नहीं होंगे। “

“हम इस जीत से खुश हैं लेकिन ये कुछ ऐसा है जिसे हमें बनाने की जरूरत है। हमारे पास सचमुच में हारने के लिए कुछ भी नहीं था।”
विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट की जीत को करार दिया खुशी का पल
भारतीय टीम के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच को विराट कोहली ने याद करते हुए कहा कि “चार साल पहले ये 48 रन से दूसरी टीम की जीत थी। ये एक अच्छी जीत है जो हमारी टीम ने 31 रनों से जीता। ये एक बढ़िया अहसास है। ऑस्ट्रेलिया में कभी सीरीज में लीड नहीं ली है। ये हमारे लिए बहुत अच्छी ताकत है। “

“इसने(जीत) हमें इस तरह की एक बड़ी सीरीज में खेलने के लिए सही गति दी है। हमें पाच दिनों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शारीरिक और मानसिक मेहनत के साथ ही इसकी भावना भी सभी परिणामों के साथ आती है। इसी कारण से ये बहुत ही विशेष भावना है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- एडिलेड टेस्ट की जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं है विराट कोहली, प्रेस कांफ्रेंस में कही यही यह बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.