Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: कोहली के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिछाया ऐसा जाल, खुद जा फंसे विराट, देखें वीडियो

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जब भी क्रीज पर आते हैं लोगों को उनसे एक बेहतरीन पारी खेलने की उम्मीद होती है. हालांकि बहुत कम बार लोगों को विराट कोहली के नाम आगे शून्य का स्कोर देखने को मिलता है. मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के इस शानदार बल्लेबाज ने  82 रनों की पारी खेली.

विराट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऐसे बिछाया ऐसा जाल उलझ गएं कोहली  

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके. जब वो खेलने आये भारत को शुरूआती झटके लग चुके थे. उनके लिए कमिंस ने ऐसा जाल बिछाया की  वो समझ ही नहीं पाएं.

दरअसल कोहली के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शार्ट लेग के पीछे एक और खिलाड़ी लगा रखा था. ऐसी फील्डिंग लगी हुई पहले इस सीरीज में कभी नहीं देखी गई, खासकर विराट के लिए. विराट विपक्षी टीम की इस चाल को समझ नहीं पाएं और अपना विकेट गवां दिया.

यहाँ देखें विडियो

जीरो पर हुए आउट और इस रिकॉर्ड को बनाने से चूक गएं 

एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने साल 2005 में 2833 रन बनाए थे. अगर कोहली दूसरी पारी में शतक जड़ देते तो यह रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाता. कोहली साल 2017 में भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से चूक गए थे. उन्होंने उस साल 2818 रन बनाए थे. कोहली के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं जिन्होंने साल 2014 में 2813 रन बनाए थे.

 

तीसरे टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में 

बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रनों पर समेटने के बाद भारत ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 27 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत (6) और मयंक अग्रवाल (28) नाबाद लौटे. देखा जाए तो दूसरी पारी में 5 विकेट गिरने के बाद भी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है, क्योंकि उसके पास 346 रनों की बड़ी बढ़त है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: कोहली के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिछाया ऐसा जाल, खुद जा फंसे विराट, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.