Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारतीय टीम के खिलाफ कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने भरी हुंकार, भारतीय टीम को दी ये चुनौती

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 6 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। एडिलेड में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को लेकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया और मेहमान भारत दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को माना जा रहा है।

मिचेल मार्श ने भारतीय टीम को लेकर रखी अपनी प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं जो हर मैच में अपना खूब दमखम दिखा रहे हैं। लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।

मिचेल मार्श ने साफ किया है कि उनकी टीम विराट कोहली के साथ पूरी योजना के साथ तैयार है। मार्श का मानना है कि विराट कोहली एक महान बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन हम तैयार हैं।

विराट कोहली के खिलाफ हमने बनायी है योजना

मार्श ने कहा कि

 “हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं। हमारे पास उनके खिलाफ योजनाएं होंगी। और उम्मीद करते हैं कि हम इसे निष्पादित भी करेंगे। लेकिन अगर लोग सोचते हैं कि हम भारतीय टीम के उन्य बल्लेबाजों के लिए तैयार नहीं हैं तो वो मूर्ख होंगे।”

मिचेल मार्श ने आगे कहा कि

जाहिर तौर पर इसके बारे में बहुत सी बातें हुई हैं और इस टेस्ट सीरीज में एक बड़ा निर्माण होगा। लेकिन इस ग्रुप के आसपास एक बड़ी भावना है। अब ये वहां से जा रहा है और उम्मीद है कि बल्लेबाज इसे एक इकाई के रूप में एक साथ रखेंगे। लेकिन इस समय वास्तव में हम अच्छा महसूस कर रहे हैं।”

भारतीय स्पिन गेंदबाज विश्वस्तरीय लेकिन हम तैयार

मिचेल मार्श को जब भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी को खेलने को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि

 “हम जानते हैं कि आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव सभी विश्व स्तरीय स्पिनर हैं। इतिहास से पता चलता है कि भारतीय स्पिनरों का यहां पर भारत जितना प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन वे सभी विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाज हैं और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। ये एक बढ़िया प्रतियोगिता होगी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारतीय टीम के खिलाफ कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने भरी हुंकार, भारतीय टीम को दी ये चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.