Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- दूसरे टेस्ट से पहले मोहिंदर अमरनाथ ने दे डाली भारतीय टीम को नसीहत, कोहली से कहा भूलकर भी मत करना ये गलती

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से पर्थ के मैदान में शुरू होगा। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच की जीत के हौंसलें के साथ उतरेगी तो वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफूट पर नजर आएगी।

मोहिंदर अमरनाथ ने भारत को ऑस्ट्रेलिया से सावधान रहने की दी सलाह

भारतीय टीम ने तो एडिलेड टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है लेकिन वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और सेलेक्टर्स रहे मोहिंदर अमरनाथ ने भारतीय टीम को सावधान रहने की सलाह दी है।

मोहिंदर अमरनाथ ने साफ कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को हराने का माद्दा रखती है। पीटीआई के साथ बात करते पूर्व  क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने कहा कि

भारत शानदार इकाई के रूप में खेल रहा है ,लेकिन मेजबान टीम अपने निलंबित खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में भी उन्हें पराजित करने में सक्षम है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बिल्कुल अलग तरह से सोचते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले भी ऐसी स्थिति का कर चुकी है सामना

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब वो इस दौर से गुजर रहे हो। कैरी पैकर सीरीज के समय में भी उनकी टीम में टॉप खिलाड़ी नहीं थे, वे अपने टॉप खिलाड़ियों के बिना भी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए और उनके पास उनके शीर्ष दो खिलाड़ी नहीं है और कुछ खिलाड़ी सन्यास ले चुके हैं। वे नई टीम बनाने की प्रक्रिया में हैं।”

लेकिन पहले टेस्ट में मैंने जो देखा उसके हिसाब से तो कुछ खिलाड़ी वाकई बेहतरीन हैं। आप सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कमतर नहीं मान सकते। निश्चित रूप से भारतीय टीम बेहतर है लेकिन लिए उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलते रहना होगा।”

पर्थ की पिच पर बल्लेबाजों को दिखानी होगी क्षमता

मोहिंदर अमरनाथ ने आगे कहा कि “क्रिकेट के लिहाज से पहला टेस्ट मैच शानदार रहा। इसमें एकमात्र अंतर चेतेश्वर पुजारा ने पैदा किया। इससे दिखता है कि हमें रोमांचक सीरीज देखने को मिलेगी जिसमें भारत ने बढ़त बना ली है।”

पर्थ की विकेट को लेकर मोहिंदर ने कहा कि

ये विकेट प्रकृति पर निर्भर करेगा। अगर विकेट में कुछ बदलाव होता है तो कुछ बल्लेबाजों को उनकी तकनीक में दिक्कत आएगी। ये मायने नहीं रखता है कि आप कितने आक्रमक खेलते हो, टेस्ट क्रिकेट में अहम चीज ये है कि आप कितनी अच्छी गेंदों को छोड़ते हो और कितनी देर तक क्रीज पर डटे रहते हो। ऐसा नहीं है कि वे ऐसा नहींं कर सकते लेकिन उन्हें सामंजस्य बिठाना होगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- दूसरे टेस्ट से पहले मोहिंदर अमरनाथ ने दे डाली भारतीय टीम को नसीहत, कोहली से कहा भूलकर भी मत करना ये गलती appeared first on SportzWiki Hindi.