ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में भारत की टीम को 146 रन के अंतर से हरा दिया है. केएल राहुल पहली पारी में जहां मात्र 2 रन बना पाये. वहीं दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाये. पहले टेस्ट मैच में भी वह फ्लॉप ही साबित हुए थे. केएल राहुल की लगातार खराब फॉर्म के बाद उनका तीसरे टेस्ट से बाहर होना तय लग रहा है.
काफी समय से चल रहे है खराब फॉर्म में

केएल राहुल एक बहुत खराब फॉर्म से चल रहे है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह दो मैचों में 13.5 की औसत से मात्र 27 रन बना पाये थे.
प्रतिभावान बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट और टी-20 सीरीज में बुरी तरह फेल हुए थे, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन खराब ही था. इंग्लैंड में खेली गई अपनी 10 पारियों में वह सिर्फ एक शतक लगा पाये थे. उसके अलावा वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाये थे.
राहुल को वापस घर भेजो

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा, “केएल राहुल को अगले दो टेस्ट मैचों की टीम से ड्राप करना चाहिए. उन्हें वापस रणजी क्रिकेट खेलने भेजना चाहिए. वह अपनी घरेलू टीम कर्नाटक के लिए खेले और अगर वहां वह रन बनाते है, तो उन्हें फॉर्म वापस पाने और आत्मविश्वास पाने में मदद मिलेगी.”
19 खिलाड़ियों का टीम में होना हंसी की बात

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा, “किसी एक सीरीज के लिए 19 खिलाड़ियों को लेकर जाना वास्तव में एक हंसी की बात है. मैं इस बात से बहुत ज्यादा आश्चर्यचकित हूं.”
टीम मैनेजमेंट ने पृथ्वी की चोट को छुपाया क्यों

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा, “मैं इस बात को भी नहीं समझ पा रहा हूं, कि अगर पृथ्वी शॉ की चोट इतनी गंभीर थी, तो टीम मैनेजमेंट ने इसे छुपाया क्यों, अगर पहले ही पृथ्वी की इस गंभीर चोट के बारे में पता चल जाता, तो शुरूआत से ही भारतीय टीम को रिप्लेसमेंट मिल सकता था. मैं टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से भी काफी हैरान हूं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: लोकेश राहुल के लगातार खराब प्रदर्शन पर भड़का यह दिग्गज भारतीय कहा इसे वापस भेजो इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.