Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन, लक्ष्मण और द्रविड़ का ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच से पहले भारत ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेला और टीम ने उसमें अच्छा प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में एक बार फिर बल्लेबाजी की पूरी जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर होगी। इसके साथ ही विराट के पास सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

ऑस्ट्रेलिया में एक हजार रन पूरा करने का मौका

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया में एक हजार टेस्ट रन पूरा करने का मौका है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया में खेले आठ टेस्‍ट मैचों में 62 के शानदार औसत से 5 शतकों के साथ 992 रन बनाए हैं।

यह तीसरा मौका है जब विराट ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने 2011-12 और 2014-15 दौरे पर टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गये थे। विराट ने अपना पहला टेस्ट शतक भी ऑस्ट्रेलिया में ही बनाया था।

तीन भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं यह कारनामा

विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे भारतीय दिग्गज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर एक हजार से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में 1809 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। उनके बाद 1236 रनों के साथ वीवीएस लक्ष्मण का नंबर आता है। 1143 रनों के साथ राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं।

कोहली के पास इसका रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

कप्तान विराट कोहली के पास इस दिग्गजों से आगे निकलने का शानदार मौका है। विराट को राहुल द्रविड़ से आगे निकलने के लिए सिर्फ 151 रनों की जरुर है और उनके फॉर्म को देखते हुए पहले मैच में ही वह द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं।

वहीं अगर विराट इस सीरीज में 244 रन बना लेते हैं, तो लक्ष्मण को भी पीछे छोड़ देंगे। इतना ही नहीं चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर विराट 817 रन बना लेते हैं, तो वह सचिन से भी आगे निकल जायेंगे लेकिन यह थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन, लक्ष्मण और द्रविड़ का ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.