ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गुरुवार से शुरू हो गई। इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है जहां पहले दिन का खेल भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के नाम रहा।
इन तीन बल्लेबाजों के दूसरी पारी में फ्लॉप होने पर किया जा सकता है बाहर
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने जरूर उतरी लेकिन एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम के प्रमुख बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन कर टीम की मुश्किलों को बढ़ा दिया।
PC_Getty Images
वैसे कप्तान विराट कोहली नहीं चल सके लेकिन वो तो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं लेकिन इस पारी में 3 और भी ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय से खास कमाल नहीं किया है। ऐसे में दूसरी पारी में नहीं चलने पर इन बल्लेबाजों को दूसरे टेस्ट से दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता…
केएल राहुल
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल पर बहुत ही भरोसा है। केएल राहुल पर उम्मीदें तो हजार हैं लेकिन इन दिनों उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश पड़ा है जो उनके लिए एक परेशानी का सबब बन सकता है।

केएल राहुल को एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका जरूर मिला लेकिन एक बार फिर वो अपने नाम केवल 2 रन ही कर सके। केएल राहुल पिछले कुछ मैचों से किसी भी फॉर्मेट में कोई खास पारी नहीं खेल पाए हैं जिससे उनके पास आखिरी मौका एडिलेड की दूसरी पारी हो सकती हैं नहीं तो अगले टेस्ट में उनकी छुट्टी तय है।
अजिंक्य रहाणे
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बड़ी उम्मीदें हैं। अजिंक्य रहाणे के कंधों पर उम्मीदों के साथ ही भारतीय बल्लेबाजी ब्रिगेड की जिम्मेदारी भी है लेकिन अजिंक्य रहाणे को इसके लिए कुछ अलग करने की जरूरत है।

एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में रहाणे कोई प्रभाव नहीं दिखा सके। रहाणे इस पारी में महज 13 रन ही बनाकर चलते बने। जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है जैसे उनकी जगह पर हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है। क्योंकि युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी शानदार लय में हैं।
ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर शतक जमाया था तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन वो पिछले कुछ समय से उस फॉर्म से भटक से गए हैं।

ऋषभ पंत के पास एडिलेड टेस्ट मैच में भी प्रमुख बल्लेबाजों की नाकामी के बाद हीरो बनने का बड़ा था लेकिन वो 25 रन बनाकर आउट हो गए और अपने स्थान पर संकट पैदा कर रहे हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ये तीन भारतीय खिलाड़ी अपने ही पैरों पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी, दूसरे मैच से दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.