Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvSIND- जसप्रीत बुमराह ने बताया विराट कोहली को गलत आउट देने पर कैसा था भारत के ड्रेसिंग रूम का माहौल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन बहुत ही खास कारणों से चर्चा में रहा जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को विवादास्पद तरीके से आउट दिया गया।

विराट कोहली को दिया विवादास्पद तरीके से आउट

पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली को पेट कमिंस की गेंद पर स्लिप में पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कैच किया। जिसके बाद मैदानी अंपायरों ने इसे सॉफ्ट सिग्नल आउट के रूप में देकर तीसरे अंपायर को रेफर कर दिया।

तीरसे अंपायर नाइजल लॉंग ने विराट कोहली को कैच आउट करार दिया लेकिन रिप्ले में ये साफ नहीं हो पा रही था कि हैंड्सकॉम्ब ने साफ तौर पर कैच लिया हो। ऐसे में भारतीय फैंस के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों को भी ये सही नहीं लगा।

जसप्रीत बुमराह ने मैदानी अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल पर जतायी हैरानी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद विराट कोहली के इस विवादास्पद फैसले को लेकर अपनी बात रखी।

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि “हम मैदान पर किए गए सॉफ्ट सिग्नल से थोड़ा हैरान थे लेकिन ये एक बार हो गया है मतलब हो गया है। हम अब खेल के साथ आगे बढ़ेगे। बस यही है।”

विराट कोहली ने पर्थ मैच में खेली शानदार शतकीय पारी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में शानदार पारी खेलते हुए 123 रन बनाए और भारत को मुश्किल से उबारा और ऑस्ट्रेलिया को बढ़ी बढ़त लेने से रोका।

Perth Test: India's first innings collapse at 283 runs

विराट कोहली को इस तरह से एक खराब फैसले से आउट देने के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया की बेईमानी पर बहुत कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तो वहीं भारत के खिलाड़ी भी निराश थे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvSIND- जसप्रीत बुमराह ने बताया विराट कोहली को गलत आउट देने पर कैसा था भारत के ड्रेसिंग रूम का माहौल appeared first on SportzWiki Hindi.